24 घंटे के भीतर देश से निकालो, ये देशद्रोही है... Imran Khan को भारत छोड़ने के नोटिस पर बोलें महाभारत फेम Gajendra Chauhan

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 11:46 AM

gajendra chauhan on imran khan

Gajendra Chauhan on Imran Khan : अभिनेता इमरान खान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा है।

Gajendra Chauhan on Imran Khan : अभिनेता इमरान खान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद, मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा है। ANI से बात करते हुए, मुराद ने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस कानून के दायरे में रहकर ही काम कर रही है।

इमरान खान को लेकर बोलें रजा मुराद 
मुराद ने कहा, "चाहे इमरान खान हों या कोई अन्य विदेशी नागरिक, उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं है। अब मुझे पता चला है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक बन गए हैं, जबकि वे यहां एक अभिनेता थे। इसलिए, एक अमेरिकी नागरिक के तौर पर, उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। मुराद ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि इमरान खान को तुरंत देश छोड़ने के लिए नहीं कहा गया है, बल्कि उन्हें देश छोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

वरिष्ठ अभिनेता ने कहा, "मुंबई पुलिस कानून के दायरे में रहकर यह कदम उठा रही है। उनसे यह नहीं कहा गया है कि वे कल या 24 घंटे के भीतर देश छोड़ दें। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इमरान खान को लगता है कि यह फैसला गलत है, तो वे कानूनी मदद के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। मुराद ने जोर देकर कहा कि अदालत का जो भी फैसला आए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

इमरान खान को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेना चाहिए 
उन्होंने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि उन्हें जबरन देश से बाहर निकाला जा रहा है, तो वे अदालत जा सकते हैं। अनुभवी अभिनेता गजेंद्र चौहान ने भी इस विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते, इमरान खान को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था।
चौहान ने तर्क दिया कि 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया' (OCI) कार्ड पर भारत में रहने वाले लोगों पर कुछ पाबंदियां होती हैं और कानून का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह कानून के खिलाफ है...
चौहान ने ANI से कहा, "वह एक अमेरिकी नागरिक हैं और यहां रह रहे थे। मुझे नहीं लगता कि उन्हें विरोध प्रदर्शन में जाना चाहिए था क्योंकि यह कानून के खिलाफ है। अगर कोई व्यक्ति OCI कार्ड पर भारत में रहता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता, वोट नहीं दे सकता और विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकता। इसलिए अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो उन्हें निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इमरान खान को देश छोड़ने के लिए दिए गए समय पर भी सवाल उठाया और कहा कि अधिकारियों को और अधिक तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

चौहान ने विरोध प्रदर्शन में इमरान खान की भागीदारी पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इस अभिनेता ने भारत में काफी पहचान, धन और लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने कहा, "आप भारत में एक बहुत बड़े सेलिब्रिटी रहे हैं। आपने नाम कमाया है, पैसा कमाया है और एक मुकाम हासिल किया है। भारतीय लोग आपको बहुत पसंद करते थे। इसके बावजूद, आप ऐसे विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हैं, जो उन शर्तों के खिलाफ है जिनके आधार पर आप भारत में रह रहे हैं। यह कानून का उल्लंघन है। और जब कानून का उल्लंघन होता है, तो सजा तो मिलेगी ही।" इससे पहले, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को 'लीव इंडिया' (भारत छोड़ो) नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। इमरान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!