Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Oct, 2026 04:22 PM

Kiran Rao Reaction on Imran Khan India Leave : फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई पुलिस के उस नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनके पूर्व पति आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
Kiran Rao Reaction on Imran Khan India Leave : फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई पुलिस के उस नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनके पूर्व पति आमिर खान के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह नोटिस उन्हें अगस्त क्रांति मैदान में CJP के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद मिला है। किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया है कि इमरान से अक्टूबर के अंत तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा- वाह, अब मुंबई पुलिस ?
इस बीच, इमरान खान की कानूनी टीम ने ANI को बताया कि वे उन्हें मिले 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
उनके वकील के अनुसार, अभिनेता हाई कोर्ट में इस नोटिस को चुनौती देंगे और अगले हफ्ते अपील दायर की जा सकती है। अपील के आधार के बारे में अभी और जानकारी आनी बाकी है। मुंबई पुलिस ने इमरान को 'भारत छोड़ो' नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पास अमेरिकी पासपोर्ट है। उन्होंने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। उन पर आरोप है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद उन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
शनिवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, जब... वह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए जाने के बाद, अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "लगता है मैं कहीं घूमने जा रहा हूं। मीडिया से बात करते हुए, खान ने कहा कि वह मुंबई के एक नागरिक के तौर पर यहां आए हैं और उनकी कोई खास मांग नहीं है।
उन्होंने लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर लगी पाबंदियों और लोगों की आवाज़ दबाए जाने पर सवाल उठाए। अभिनेता ने कहा, "मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहाँ एक नागरिक के तौर पर आया हूं, एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो इसी शहर में रहता है। मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर पाबंदी क्यों लगाई जा रही है ? लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है ? बस इसीलिए मैं यहां हूं।