क्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो से ओरी हुए बाहर ? उनके इमोशनल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Edited By Updated: 23 May, 2026 03:27 PM

has ori been eliminated from show khatron ke khiladi

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट से अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हालांकि इस बार उनका पोस्ट मजेदार नहीं बल्कि काफी इमोशनल नजर आया। ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेट से एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें वह बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ पोज देते दिखाई दिए।

इमोशनल मैसेज ने बढ़ाई चर्चा
तस्वीर के साथ ओरी ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, “इतने प्यारे लोग, इतनी खूबसूरत यादें... मैं आप सभी को बहुत याद करूंगा।” इसके साथ उन्होंने #KhatronKeKhiladi15 हैशटैग भी इस्तेमाल किया। ओरी का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जैकेट ने खड़े किए सवाल
फैंस ने गौर किया कि ग्रुप फोटो में बाकी कंटेस्टेंट्स शो की ऑफिशियल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि ओरी ने वह जैकेट नहीं पहनी हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि कहीं ओरी शो से एविक्ट तो नहीं हो गए हैं। पोस्ट का इमोशनल अंदाज और उसकी टाइमिंग भी इन चर्चाओं को और हवा दे रही है।

अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स या ओरी की तरफ से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि शो का हिस्सा बनने के बाद से ओरी लगातार सेट से बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें और मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी लेटेस्ट स्टोरी ने अब आने वाले सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!