Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Jun, 2026 05:18 PM

Isha Ambani look : अंबानी परिवार अक्सर अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहता है, खासतौर पर नीता अम्बानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी। अब हाल में ही ईशा अंबानी सर्पेंटाइन समर पार्टी में पहुंची। इस मौके पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो...
Isha Ambani look : अंबानी परिवार अक्सर अपने स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहता है, खासतौर पर नीता अम्बानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी। अब हाल में ही ईशा अंबानी सर्पेंटाइन समर पार्टी में पहुंची। इस मौके पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बिल्कुल लाल परी लग रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां की स्पेशल ज्वेलरी पहनी और इस इवेंट को और भी खास बना दिया। उनका यह स्टाइल बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात दे रहा है, तो चलिए देखते हैं कैसा है ईशा अम्बानी का ये लुक।
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईशा अम्बानी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सर्पेन्टाइन समर पार्टी में अम्बानी की बेटी ईशा का यह लुक सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
डिजाइनर स्टीव ओ स्मिथ के द्वारा डिज़ाइन की गई लाल रंग की ड्रेस पहनकर ईशा अम्बानी पार्टी में पहुंची।

इसी के साथ खास बात यह है कि उन्होंने इस ड्रेस के साथ अपनी मां नीता अंबानी की ज्वेलरी पहनी हुई है।
मैचिंग हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया और ईशा इस ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

वहीं अगर उनका मेकअप देखा जाए तो उन्होंने अपने मेकअप को काफी सिंपल और सटल रखा हुआ है लेकिन इसी के साथ उनका हेयरस्टाइल काफी मॉडर्न लुक दे रहा है।
ईशा अम्बानी जिस भी इवेंट में जाती हैं, वहां जाकर सुर्खियां जरुर बटोरती हैं।
