एक्ट्रेस Ishita Dutta ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, फैंस ने लुटाया प्यार

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 11:13 AM

ishita dutta baby veda face reveal

Vatsal Sheth-Ishita Dutta : टार्जन: द वंडर कार के जाने माने-एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस  इशिता दत्ता ने हाल ही में पहली बार अपनी बेटी का फेस रिवील किया है।

Vatsal Sheth-Ishita Dutta : टार्जन: द वंडर कार के जाने माने-एक्टर वत्सल सेठ और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस  इशिता दत्ता ने हाल ही में पहली बार अपनी बेटी का फेस रिवील किया है। दोनों बॉलीवुड के सबसे खास कपल्स में से एक हैं और 2 बच्चों के माता-पिता हैं। 10 जून 2025 को इशिता दत्ता ने बेटी को जन्म दिया था और अब वो एक साल की हो गई है। इसी ख़ुशी के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है। 

Ishita Dutta  Baby Veda Face Reveal

त्सल सेठ और इशिता दत्ता ने सेलिब्रेट किया अपनी बेटी का बर्थडे 
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी बेटी वेदा का जम्दीन बेहद ही शानदार अंदाज में मनाया। इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साँझा की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नन्ही वेदा पीले रंग की प्यारी ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनकी दो छोटी-छोटी पोनीटेल्स

उनकी क्यूटनेस को और बढ़ा रही हैं। वही इशिता और वत्सल ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए ब्लश ब्लू शेड के ऑउटफिट्स पहने, जिसने पूरा परिवार एक जैसा और बेहद आकर्षक लग रहा था। फोटोज में तीनों की ख़ुशी और खास बॉन्डिंग साफ़ देखने को मिल रही है। 

Ishita Dutta  Baby Veda Face Reveal

वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने अपनी बेटी वेदा के पहले जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए एक बेहद प्यारा सन्देश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि देखते ही देखते उनकी नन्ही परी एक साल की हो गई है। कपल ने वेदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खास पल को फैंस के साझा किया।

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!