Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Apr, 2026 01:14 PM

Mumbai : सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jana Nayagan अपनी रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है। पोंगल पर रिलीज न हो पाने के बाद, अब फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, तमिलनाडु पुलिस ने इस पर त्वरित...
Mumbai : सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म Jana Nayagan अपनी रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है। पोंगल पर रिलीज न हो पाने के बाद, अब फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, तमिलनाडु पुलिस ने इस पर त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
HD प्रिंट लीक मामले में बड़ी कार्रवाई
खबरों के अनुसार, 10 अप्रैल को फिल्म का हाई-डेफिनिशन (HD) प्रिंट अवैध रूप से इंटरनेट पर उपलब्ध हो गया था। इस मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने सक्रियता दिखाते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
300 से अधिक लिंक्स पर लगा बैन
फिल्म के निर्माता, के.वी.एन प्रोडक्शंस की आधिकारिक शिकायत के बाद प्रशासन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी बढ़ा दी है। पायरेसी को रोकने के लिए अब तक 300 से ज्यादा अवैध पायरेटेड लिंक्स को इंटरनेट से हटा दिया गया है। साइबर विंग उन वेबसाइट्स और पोर्टल्स की पहचान कर रही है जहां से फिल्म को प्रसारित किया जा रहा था।

प्रशासन और मेकर्स की सख्त चेतावनी
साइबर अपराध शाखा ने जनता से अपील की है कि वे पायरेसी को बढ़ावा न दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से फिल्म को डाउनलोड, स्ट्रीम या शेयर करना एक दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर पायरेटेड कंटेंट फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
के.वी.एन प्रोडक्शंस ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जो लोग अवैध लिंक साझा कर रहे हैं, वे उन्हें तुरंत हटा लें, अन्यथा उन्हें गंभीर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
