Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jul, 2026 07:08 PM

Jennifer Winget Bridal Look : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं।
Jennifer Winget Bridal Look : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपनी बेहतरीन अदाकारी और दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई सफल शोज देकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 16 जुलाई को जेनिफर ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ शादी की। अब उन्होंने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर के चेहरे पर शादी की ख़ुशी साफ़ झलक रही है, वहीं दुल्हन के रूप में वह कुछ पलों में भावुक नजर आईं। कई तस्वीरों में वह अपने पति विलियम इस्माइल के साथ रोमांटिक अंदाज में खूबसूरत पल बिताती हुई दिखाई दे रही हैं।
जेनिफर ने अपनी शादी के खास मौके पे बेहद खूबसूरत सफ़ेद वेडिंग गाउन पहना, जिसमें उनका ब्राइडल लुक बेहद आकर्षक नजर आया। शेयर की गई तस्वीरों में पहली फोटो में वह अपने पति विलियम इस्माइल को गले लगाते हुए दिखाई दीं। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने खूबसूरत वेडिंग गाउन की झलक दिखाई, जबकि तीसरी फोटो में दुल्हन ने रूप में उनकी मुस्कान हर किसी का ध्यान खींच रही थी। खास बात यह रही कि अपने वेडिंग गाउन पर शादी की तारिख भी खास अंदाज में शामिल करवाई थी। वहीं, एक तस्वीर में जेनिफर भावुक होती नजर आई, जहां वह अपने जीवन के इस यादगार पल में छलक आए आंसुओं को पोंछती दिखाई दीं।

जेनिफर और विलियम ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
इन तस्वीरों में जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल की शादी की तस्वीरों में उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री साफ़ देखने को मिल रही है। एक फोटो में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए, वहीं दूसरी तस्वीर में विलियम अपनी पत्नी जेनिफर को वेडिंग रिंग पहनाते दिखाई दिए। कपल की हर तस्वीर में उनकी ख़ुशी और प्यार साफ़ झलक रहा है। इन खूबसूरत पलों को देखकर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

जेनिफर और उनके पति ने बहुत ही सिंपल तरीके से यूके में शादी की। इस फंक्शन में बस उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। शादी से पहले दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विलियम ने एक प्राइवेट हॉलिडे के दौरान जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था।
तलाक के 12 साल बाद जेनिफर ने की दूसरी शादी
आपको बता दें की यह जेनिफर की दूसरी शादी है। पहले उन्होंने एक्टर करण ग्रोवर से शादी की थी लेकिन 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनके एक्स पति करण ने तो 2 साल बाद दूसरी शादी कर ली थी लेकिन जेनिफर को आगे बढ़ने में 12 साल लग गए। तलाक के 12 साल बाद वो शादी के बंधन में बंधी। 16 जुलाई को परिवार के बीच उन्होंने बॉयफ्रेंड संग अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है।
