कोई भी शादी साल के 365 दिन खुश नहीं रह सकती, रिश्ते को निभाने के लिए ... Kajol ने बताई शादीशुदा जीवन की सच्चाई

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 05:54 PM

kajol on marriage

Kajol Married Life: अक्सर शादी के बाद हमने और अपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा की "तुम पहले जैसे नहीं रहे। यह बात कभी हंसी-मजाक में तो कभी नाराजगी यह गंभीरता से कही जाती है। दरअसल, रिश्ते की शुरूआती चमक समय के साथ जिम्मेदारियों में बदल जाती है

Kajol Married Life: अक्सर शादी के बाद हमने और अपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा की "तुम पहले जैसे नहीं रहे। यह बात कभी हंसी-मजाक में तो कभी नाराजगी यह गंभीरता से कही जाती है। दरअसल, रिश्ते की शुरूआती चमक समय के साथ जिम्मेदारियों में बदल जाती है। नौकरी, घर का खर्च, बच्चों की परवरिश, घरेलू काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के  बीच प्यार खत्म नहीं होता बल्कि उसे जताने का तरीका बदल जाता है। 

 Kajol On Marriage

हाल ही में एक्ट्रेस काजोल ने भी शादीशुदा जिंदगी की इसी हकीकत पर अपनी राय राखी। उनका कहना है की कोई भी शादी हर दिन और हर पल खुशहाल नहीं हो सकती। एक मजबूत रिश्ते को बनाए रखने के लिए पति-पत्नी दोनों को बराबर प्रयास और समझदारी के साथ रिश्ते को निभाना पड़ता है। 

शादी में लड़ाई होना आम बात है 
अकसर लोगों में मन में परफेक्ट शादी को लेकर एक ही बात मन में आती है कि पति-पत्नी कभी नहीं लड़ते होंगे लेकिन ऐसा सच नहीं है। हकीकत तो यह है कि जब दो अलग-अलग स्वभाव के लोग काम को एक साथ जीवन बिताते हैं तो उनके बीच छोटे-बड़े मतभेद होना स्वाभाविक है। कभी किसी छोटी-सी बात, जैसे चाय का स्वाद या घर के किसी काम को लेकर बहस हो जाती है तो कभी बच्चों की जिम्मेदारियों को लेकर राय अलग हो जाती है। कई बार किसी की कही हुई बात दिल को ठेस पहुंचा देती है, तो कभी बिना किसी  खास वजह के मूड खराब होने से भी तकरार हो जाती है। 

 Kajol On Marriage

सोशल मीडिया ने बदल दिया रिश्तो का नजरिया 
आज के दौर में सोशल मीडिया पर नजर डालें तो लगभग हर कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें, वेकेशन, सरप्राइज डेट्स और रोमांटिक पोस्ट शेयर करता दिखाई देता है। इन्हे देखकर कई बार लोगों को लगता है कि शायद सिर्फ उनकी शादी में ही परेशानियां हैं। हालाँकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग होती है। सोशल मीडिया सिर्फ रिश्तों के अच्छे और खूबसूरत पल दिखाता है, पूरी हकीकत नहीं। कोई यह नहीं बताता की तस्वीर खींचने से पहले दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई थी या पोस्ट शेयर के कुछ देर बाद किसी बात को लेकर  फिर से अनबन हो गई थी। 

 Kajol On Marriage

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!