Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 Jun, 2026 05:38 PM

Kanica Maheshwari : फेमस टीवी शो दीया और बाती हम में मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े एक अहम पहलू की बात की है। पिछले कुछ सालों से वो अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। ऐसा इस वजह से...
Kanica Maheshwari : फेमस टीवी शो दीया और बाती हम में मीनाक्षी का किरदार निभाने वाली कनिका माहेश्वरी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े एक अहम पहलू की बात की है। पिछले कुछ सालों से वो अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। ऐसा इस वजह से क्योंकि लगातार उनके तलाक की खबरें फ़ैल रही थीं लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद आगे अगर इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कनिका ने बताया कि उनका और उनके पति का रिश्ता अभी भी बरकरार हैं और वो शादीशुदा भी हैं। काम और कुछ मजबूरियों की वजह से दोनों को अलग-अलग शहरों में रहना पड़ रहा है। इस वजह से वो अपने ही पति के साथ Long-distance marriage में हैं।
कनिका माहेश्वरी ने तलाक की खबरों को बताया गलत
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी तलाक की सारी खबरें गलत थीं और न ही मेरे पति एक्स हैं। पता नहीं किसने ये झूठी खबर फैला दी है। हालांकि ये बात सच है कि हमारी शादी में कुछ परेशानियां आ गई थीं और मैंने डाइवोर्स के लिए भी अप्लाई किया था लेकिन अब सब कुछ ठीक है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता कई जगहों पर एक बिजनेस की तरह हो गई है, जहां वही चीजें दिखाई या लिखी जाती हैं जो ज्यादा बिकती हैं या जिनकी मांग होती है। इसी बीच उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर साफ किया कि वह और उनके पति अलग-अलग शहरों में रहते हैं, इसलिए उनकी शादी लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज की तरह चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह दूरी के बावजूद रिश्ते में जो जुड़ाव और रोमांस बना रहता है, उसका अपना ही एक अलग और खास अनुभव होता है।
2012 में हुई थी कनिका माहेश्वरी की शादी
कनिका ने बताया कि आपसी सहमति से उन्होंने और उनके पति ने अपनी सारी परेशानियों को सुलझा लिया। और कुछ सुलझा भी रहे हैं।
कनिका ने यह भी कहा कि प्यार को फिर से जगाने के लिए लगातार खुद को बढ़ाना, ईमानदारी से बातचीत करना और अपने पार्टनर के साथ सच्चा रहना जरूरी है। कनिका ने जनवरी 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई से शादी की। तीन साल बाद कपल पेरेंट बने, और 2015 में उनके बेटे का जन्म हुआ। उनके अलग होने की अफवाहें सबसे पहले 2023 में सामने आईं, जिसके बाद 2024 में उनके तलाक होने के कयास लगाए गए। हालांकि कनिका ने अब उन दावों को गलत बताया है।