Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Apr, 2026 10:23 AM

Mumbai : टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से पहचान बनाने वाले एक्टर Karan Patel इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि करण और उनकी पत्नी Ankita Bhargava के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा
Mumbai : टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से पहचान बनाने वाले एक्टर Karan Patel इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि करण और उनकी पत्नी Ankita Bhargava के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और उनकी 11 साल पुरानी शादी में दरार आ गई है। हालांकि अब इन खबरों पर अंकिता भार्गव ने खुद सामने आकर सफाई दी है और सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।
तलाक की खबरों पर अंकिता का जवाब
एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने साफ तौर पर कहा कि उनके और करण के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है। उन्होंने बताया कि दोनों साथ में खुशहाल और शांत जीवन जी रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग से खुद को दूर रखना सीख लिया है। अंकिता ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और इस तरह की अफवाहें सिर्फ कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

कैसे फैली थीं अफवाहें
दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अंकिता ने बताया था कि उन्हें खुद अपने दोस्तों से यह सुनने को मिला कि उनके और करण के बीच अलगाव हो रहा है। यहां तक कि यह भी कहा गया कि दोनों तलाक के लिए वकील तक कर रहे हैं। अंकिता के मुताबिक, उनके किसी करीबी ने ही रिश्ते में खटास की झूठी खबरें बाहर फैलाई थीं, जिससे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ।
परिवार के साथ खुश हैं कपल
गौरतलब है कि करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई 2015 को शादी की थी। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है। इस पूरे मामले के बाद साफ हो गया है कि तलाक की खबरें महज अफवाह थीं और कपल के बीच सब कुछ पहले जैसा ही मजबूत है।
