Edited By Mansi,Updated: 27 Apr, 2026 07:09 PM

अश्विनी कुमार प्रकृति और धर्म के बारे में समझाते हुए कहते हैं कि कैसे हर चीज के दो पहलू होते हैं। वे कहते हैं, "हिंसा हमारे स्वभाव का हिस्सा है। अगर आप जंगल में जाएं, तो वहां फूल मिलेंगे, लेकिन उनके नीचे कांटे भी होते हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। क्लीम प्रोडक्शंस ने हाल ही में डायरेक्टर अश्विनी कुमार का एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म की असली सोच और गहराई को दिखाता है। यह प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का दूसरा हिस्सा है, जिसमें पुरानी कहानियों के साथ-साथ इंसान के स्वभाव और धर्म की गहरी बातों को जोड़ने की कोशिश की गई है।
वीडियो में अश्विनी कुमार प्रकृति और धर्म के बारे में समझाते हुए कहते हैं कि कैसे हर चीज के दो पहलू होते हैं। वे कहते हैं, "हिंसा हमारे स्वभाव का हिस्सा है। अगर आप जंगल में जाएं, तो वहां फूल मिलेंगे, लेकिन उनके नीचे कांटे भी होते हैं। एक हिरण बहुत सुंदर होता है, पर उसके सिर पर सींग भी होते हैं। ठीक वैसे ही, हमारे शास्त्र बहुत सुंदर हैं, तो हमारे पास शस्त्र भी हैं। जब भी धर्म पर आंच आती है, हमें अपनी रक्षा करनी पड़ती है। और इसीलिए भगवान भी जन्म लेते हैं।"
वे आगे कहते हैं, "कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण ने ही अर्जुन को हथियार उठाने के लिए कहा था... भगवान परशुराम ने भी 21 बार अधर्म का नाश किया था। इसलिए यह बातें ऐतिहासिक और प्राचीन होने के साथ-साथ बहुत जरूरी भी हैं।"
View this post on Instagram
A post shared by Kleem Productions (@kleemproductions)
'महावतार नरसिम्हा' अपने कमाल के विजुअल्स की वजह से एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक यूनिवर्स बन गया है। इसने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही लहर पैदा कर दी थी और अब 'महावतार परशुराम' के साथ यह सफर एक अगले लेवल पर पहुँचने वाला है। इस फिल्म के दौरान सिनेमाघरों का नजारा किसी मंदिर जैसा हो गया था, जहाँ लोग बाहर जूते उतारकर जा रहे थे और प्रार्थना व मंत्र पढ़ रहे थे। अब पूरा देश इस यूनिवर्स के अगले चैप्टर का इंतजार कर रहा है। यह फिल्म वाराणसी, रामायणम् और कल्कि 2898 AD जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल है। यह होम्बले फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म है, जिन्होंने KGF, सालार और कांतारा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक सैम सीएस ने दिया है।