वामशी पेडिपल्ली के बर्थडे पर SVC63 की खास झलक, सलमान खान संग BTS वीडियो वायरल
Edited By Manisha,Updated: 28 Jul, 2026 05:45 PM

SVC63 के मेकर्स ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट से उनका एक खास बिहाइंड द सीन्स वीडियो साझा किया।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। SVC63 के मेकर्स ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट से उनका एक खास बिहाइंड द सीन्स वीडियो साझा किया। इस खास झलक में वामशी पेडिपल्ली को फिल्म की शूटिंग के दौरान काम करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की दिल छू लेने वाली बर्थडे झप्पी ने SVC63 को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की बर्थडे झप्पी।
View this post on Instagram
A post shared by Sri Venkateswara Creations (@srivenkateswaracreations)
इस BTS वीडियो में फैंस को निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की क्रिएटिव सोच और उनके विज़न की एक खास झलक देखने को मिलती है। वीडियो में उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए पूरी लगन से काम करते हुए दिखाया गया है।
वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही SVC63 में सलमान खान और नयनतारा की नई जोड़ी एक भव्य और बड़े पैमाने की मनोरंजक फिल्म में साथ नजर आएगी। दिल राजू प्रस्तुत, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण शिरीष और कुलदीप राठौड़ ने किया है, जबकि रफी काज़ी सह-निर्माता हैं। यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Related Story

पा. रंजीत की ‘वेट्टुवम’ की पहली झलक जारी, आर्या से शोभिता धुलिपाला तक दिखी दमदार स्टारकास्ट

मैं उनकी बहुत फैन हूं, भगवान का शुक्र है उनका जन्म भारत में हुआ... PM Modi के बर्थडे पर बोलीं...

पुरानी Rivalry भूल Priyanka Chopra ने Kareena Kapoor को किया बर्थडे विश, लिखा- तुम जैसी कोई और नहीं...

हमारे पास सलमान नहीं .... Rani Chatterjee ने की भाई जान की तारीफ, बोलीं- पहली बार किसी मर्द ने...

Bigg Boss का सफर मेरे लिए बेहद खास...20वें सीजन की बंपर ओपनिंग पर Salman Khan ने जताई खुशी

अमूल ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दिया खास शाउट आउट, कालीन भैया के अंदाज में बनाया ‘मास्कापुर’ क्रिएटिव

‘द वावन’ की रिलीज से पहले बिहार पहुंचे Sidharth-Tamannaah, CM सम्राट चौधरी से की खास मुलाकात

पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती... Ranveer-Deepika के घर दोबारा गूंजी किलकारी, ‘धुरंधर’ डायरेक्टर ने दी...

‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के बारे में जानें ये 5 खास बातें

हाथ में National Award, साथ में पत्नी-बेटी... इमोशनल हुए Randeep Hooda, अपनी बेटी के नाम किया ये...