StarKid होने के बावजूद भी “कोई मुझे जानता तक नहीं…” Mithun Chakraborty के बेटे Namashi ने बताया- आज तक काम नहीं आया Nepotism

Edited By Updated: 08 May, 2026 05:24 PM

mithun chakraborty son namashi

Mithun Chakraborty : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कौन ही होगा जो नहीं जानता हो। अपने एक्टिंग और डांस के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। वहीं दूसरी तरफ यदि देखा जाए तो उनके बेटे Namashi को कोई नहीं जानता। उनको करियर...

Mithun Chakraborty : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कौन ही होगा जो नहीं जानता हो। अपने एक्टिंग और डांस के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। वहीं दूसरी तरफ यदि देखा जाए तो उनके बेटे Namashi को कोई नहीं जानता। उनको करियर में अपना नाम बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही है। 

2023 में मिथुन के बेटे ने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म बैड बॉय थी। लेकिन इसके बाद भी उनको वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उनको उम्मीद थी। इसी के साथ मिथुन के बेटे बताया कि उनको स्टारकिड होने का कोई फायदा नहीं क्योंकि इंडस्ट्री के लोग उन्हें स्टारकिड्स की तरह ट्रीट नहीं करते। 

 ऊटी चले गए थे नमाशी चक्रवर्ती
एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके साथ किस तरह का व्यव्हार किया जाता है। जब पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि गोविंदा और मिथुन के बच्चों को इंडस्ट्री में बाकि स्टारकिड जैसा ट्रीटमेंट क्यों नहीं दिया जाता। इसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि गोविंदा भैया का तो मुझे कुछ खास पता नहीं लेकिन मैंने अपना बचपन मुंबई में नहीं बल्कि ऊटी में बिताया है। मै जब दो साल का ही था जब हम यहां से चले गए। 

इसके बाद मिथुन के बेटे ने बताया कि वहां जाकर मेरे पापा ने होटल इंडस्ट्री बनाई। उसी जगह पर ही सारी मूवीज को शूट किया जाता था। वर्ष 2000 के बाद हम कोयंबटूर चले गए और वहां 2006 तक रहे। इसके बाद हम मुंबई आ गए। 

कोई मुझे जानता तक नहीं
मिथुन के बेटे नमाशी ने बताया कि जब हम वापिस मुंबई आये तो हमें कोई नहीं जनता था। मेरी फॅमिली बहुत मीडिया शाय हैं। हालांकि मेरे पापा ने बहुत मूवीज में काम किया है  लेकिन फिर भी वो बॉलीवुड की बहुत कम पार्टियों में जाते थे।वो बहुत लो-प्रोफाइल स्टार हैं और आज भी वैसे ही हैं। 

इसी के साथ उन्होंने बताया कि मुझे ज्यादा लाइमलाइट का शौंक नहीं हैं और मुझसे ऐसा लगता है व्यक्ति की पहचान हमेशा उसके काम से होनी चाहिए, न ही उनके मां-बाप की वजह से। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!