Govinda से शादी नहीं होती तो भी मैं ... Sunita Ahuja का फूटा गुस्सा, कहा- प्लीज बिना जाने मुझे ट्रोल करना बंद करो

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 04:46 PM

sunita ahuja interview

Sunita Ahuja : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और यहां कि तलाक की खबरें भी सामने आई थीं।...

Sunita Ahuja : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और यहां कि तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में सुनीता आहूजा ने इन अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया था। 

सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और खुलकर रखी गई राय के कारण सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लोकप्रियता और लोगों के बीच अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग उन्हें किस नजरिए से देखते हैं और उनकी पर्सनालिटी को लेकर क्या सोच रखते हैं। 

Sunita Ahuja Interview

Govinda से शादी नहीं होती तो भी मैं पॉपुलर होती 
एक पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने बोला कि लोक मुझे अक्सर ये बोलते हैं कि तुम कितना बोलती हो और आज जो भी तुम हो वो गोविंदा की वजह से हो। 
मुझे जो लगता है मैं वही बोलती हूँ, मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं। 

इसके बाद सुनीता ने कहा कि भगवान ने अगर मुझे पॉपुलर बनाना होता तो बिना गोविंदा के भी बना देते हैं। मेरे नसीब में होता तो शायद में गोविंदा से शादी किए बगैर ही फेमस हो जाती। 

इसके बाद सुनीता ने फैंस को कहा कि जिसे अंदर की बात नहीं पता है तो मत बोलो। प्लीज मुझे ट्रोल करना बंद करो। जिन्हे मैं नहीं पसंद तो मुझे मत देखो,, जय सिया राम। 

Sunita Ahuja Interview
 
गोविंदा और अपने रिश्ते को लेकर की बात 
इसके बाद सुनीता ने कहा कि अक्सर लोग मुझे कहते हैं कि मैं गोविंदा से बतमीजी करती हूँ, भला मैं ऐसा क्यों करूंगी। मेरा तो आजकल बोलना ही खतरनाक हो गया है। 

बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लुक्स को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा आज भी बेहद आकर्षक और स्मार्ट लगते हैं, लेकिन जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब उनके बाल पूरी तरह प्राकृतिक थे। सुनीता ने बताया कि समय के साथ गोविंदा ने अपने लुक को बनाए रखने के लिए हेयर पैच का सहारा लिया है। हालांकि, उनके मुताबिक इस बदलाव के बावजूद गोविंदा की पर्सनैलिटी और चार्म में कोई कमी नहीं आई है।

Sunita Ahuja Interview

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!