Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Jun, 2026 04:26 PM

Dishani Chakraborty Engagement : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Mithun Chakraborty की बेटी दिशानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की
Dishani Chakraborty Engagement : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Mithun Chakraborty की बेटी दिशानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। पोस्ट सामने आते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया और उनकी यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बॉयफ्रेंड Miles Mantzaridis संग की सगाई
हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने बॉयफ्रेंड संग सगाई की तस्वीरें सांझा की हैं। इन तस्वीरों में दिशानी अपने बॉयफ्रेंड संग काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है -06.12.2026, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला। इस तारिख का मतलब है की दोनों 6 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।

प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें
सबसे ज्यादा ध्यान दिशानी की फोटोज की तरफ जा रहा है जहां माइल्स अपने घुटनों पर बैठकर दिशानी को प्रपोज कर रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रही हैं और साथ में अपनबी अगूंठी को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किश करते हुए दिख रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती हमेशा से ही अपने डांस और बेस्ट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और अपनी इसी काबिलियत के बलबूते पर उन्होंने बहुत से अवार्ड्स भी मिले हैं। आखिरी बार उन्हें द बंगाल फाइल्स में देखा गया था।
