प्राइम वीडियो पर लौटी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया, एक्सटेंडेड कट के साथ फिर दिखेगा भौकाल

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 02:26 PM

mirzapur the movie start streaming on prime with an extended cut

‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर इस फिल्म में दर्शकों को एक्सटेंडेड कट के साथ कुछ अनदेखे सीन भी देखने को मिलेंगे।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए एक बार फिर पूर्वांचल की सत्ता और दुश्मनी की दुनिया में लौटने का मौका है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब ओटीटी पर आ गई है। प्राइम वीडियो ने फिल्म के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। खास बात यह है कि ओटीटी पर दर्शकों को इसका एक्सटेंडेड कट भी देखने को मिलेगा, जिसमें कुछ ऐसे सीन शामिल हैं, जो पहले नहीं दिखाए गए थे।

सीजन 1 के दौर में लौटेगी कहानी
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी दर्शकों को फ्रेंचाइजी के पहले सीजन के दौर में लेकर जाती है। इसमें सत्ता की जंग, पुरानी दुश्मनी और गद्दी पर कब्जे की लड़ाई एक बार फिर देखने को मिलेगी। इस बार मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक पहुंचती है, जिससे कहानी का दायरा पहले से बड़ा हो गया है। फिल्म में कई पुराने और लोकप्रिय किरदार भी नजर आएंगे। वहीं, एक्सटेंडेड कट के जरिए दर्शकों को कहानी के कुछ नए पहलुओं और पहले कभी न दिखाए गए दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु समेत कई कलाकार
फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कही ये बात
फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा कि उनका मकसद मिर्जापुर की जानी-पहचानी दुनिया को बड़े पर्दे पर एक नए अंदाज में पेश करना था। उनके मुताबिक, इन किरदारों को नए तरीके से दिखाना एक दिलचस्प अनुभव रहा, लेकिन कहानी में फ्रेंचाइजी की असली पहचान और दमदार अंदाज को बरकरार रखा गया है। उन्होंने ओटीटी रिलीज पर खुशी जताते हुए कहा कि अब फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेगी। साथ ही, एक्सटेंडेड कट फैंस को इस दुनिया में कुछ नया देखने का मौका देगा।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने जताई खुशी
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कहा कि पिछले कई सालों में दर्शकों ने ‘मिर्जापुर’ और इसके किरदारों को जो प्यार दिया है, वह उनके लिए खास है। फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लाना उनके लिए एक नया अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी और फैंस को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा।

प्राइम वीडियो ने भी फैंस के जुड़ाव को बताया खास
प्राइम वीडियो इंडिया के एसवीओडी कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ अब सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। इसके किरदार, डायलॉग और यादगार पल दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्ट्रीमिंग के जरिए फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदारों से जुड़ सकेंगे और उस भौकाल को दोबारा महसूस कर पाएंगे, जिसने इस फ्रेंचाइजी को लोकप्रिय बनाया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पुनीत कृष्णा ने लिखा है और गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!