Bigg Boss के घर में हुई घमासान हाथापाई, Nakul ने Gullu पर उठाया हाथ, बीच लड़ाई  Mahhi Vij ने भी किया हाथ साफ... देखें Video

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 10:27 AM

nakul dhull and gullu fight in bigg boss 20

Bigg Boss 20 Fight : Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गुल्लू के बीच मारपीट के बाद नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल को शो से बाहर कर दिया गया...

Bigg Boss 20 Fight : Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गुल्लू के बीच मारपीट के बाद नियमों का गंभीर उल्लंघन हुआ है। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लड़ाई तब शुरू हुई जब नकुल, काजी तौकीर से नाराज हो गए। काजी ने उस घटना का मज़ाक उड़ाया था जिसमें 'फेम गुरुकुल' के विनर ने साथी कंटेस्टेंट स्काउट के कान में थूक दिया था। जब काजी, गुल्लू और माही विज जैसे साथी कंटेस्टेंट्स के साथ उस घटना पर बात कर रहे थे और स्काउट के कान में थूकने वाली अपनी हरकत का मजाक उड़ा रहे थे, तो नकुल ने यह बातचीत सुन ली और स्काउट को इसके बारे में बताने चले गए।

इसके बाद स्काउट, यंग और नकुल काजी से बात करने बाहर गए। बातचीत के दौरान गुल्लू ने बीच-बचाव किया और कुछ ऐसा कहा जिससे नकुल चिढ़ गए। नकुल अचानक गुल्लू की तरफ बढ़े और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुल्लू ने भी शारीरिक रूप से प्रतिक्रिया दी और स्थिति तेजी से एक बड़ी लड़ाई में बदल गई। 

 दर्शकों को बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा कि इस झगड़े के बाद मेकर्स ने क्या कार्रवाई की है। कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें मारपीट करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति पहले ही बिगड़ चुकी थी। झगड़े के दौरान माही विज रोती और चिल्लाती हुई दिखाई दीं और बार-बार पूछ रही थीं कि नकुल ने क्यों मारा। गुलु और क्या यही वजह थी कि वह घर में दाखिल हुआ था।

बीच लड़ाई माही विज ने भी किया हाथ साफ  
इसी लड़ाई के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भी पीछे से नकुल को मारती हुई दिख रही हैं। वायरल वीडियो को देख लोगों का कहना है कि माही का अलग ही सीन चल रहा है। 

यूट्यूब स्टार एल्विश यादव समेत कई लोगों ने बिग बॉस की इस बड़ी लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, "इतने लंबे समय बाद आज बिग बॉस देखा। नियम बदल गए हैं, शायद अब वे घर के 'फादर फिगर' (बुजुर्ग या बड़े सदस्य) को ही बाहर निकालते हैं। दुखद #BiggBoss20।

कौन है वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल ढुल ? 
नकुल ढुल, जिन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस के घर में दाखिल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!