यमन: राष्ट्रपति भवन पर हूती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 4 की मौ'त; बाल-बाल बचे प्रधानमंत्री (Video)

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 06:28 AM

yemen houthi rebels launch missile attack on presidential palace 4 killed

यमन की अंतरिम राजधानी अदन में स्थिति एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गई है। यहाँ हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन परिसर (मआशिक महल) पर कई मिसाइलें दागीं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यमन के सूचना मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी कि इस हमले में चार लोगों...

अदन: यमन की अंतरिम राजधानी अदन में स्थिति एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गई है। यहां हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन परिसर (मआशिक महल) पर कई मिसाइलें दागीं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यमन के सूचना मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी कि इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हमले के समय सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार के प्रधानमंत्री और कई मंत्री परिसर में मौजूद थे, जो इस हमले में बाल-बाल बच गए।

छह धमाकों से दहला इलाका, मची अफरा-तफरी 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अदन शहर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सरकारी महल के पास कम से कम छह जोरदार धमाके हुए। धमाकों के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पहाड़ी और सुरक्षा द्वार पर हुए विस्फोट 
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दो धमाके मआशिक महल के पास पहाड़ी के ऊपर हुए, जबकि दो अन्य धमाकों की आवाज सुरक्षा द्वार के नजदीक सुनाई दी। यमन सरकार के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि अदन में मौजूद सरकार के सभी नेता सुरक्षित हैं। हालाँकि, सरकार के कई बड़े नेता इस समय देश से बाहर रह रहे हैं।

सऊदी सैन्य ठिकाने पर भी निशाना 
हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने अदन में सऊदी अरब से जुड़े सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया। संगठन का कहना है कि सऊदी अरब के ठिकानों पर हमला करना उनकी रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले भी हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाई अड्डों और तेल ठिकानों पर हमले कर चुके हैं। यमन में हूतियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच यह बड़ी घटना सामने आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!