‘द पैराडाइज’ में नानी का दिखेगा अब तक का सबसे रॉ अवतार, सेक्स वर्कर के बेटे की भूमिका में आएंगे नजर

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 02:57 PM

nani rawest avatar yet to be seen in the paradise

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर नानी जल्द ही फिल्म ‘द पैराडाइज’ में बिल्कुल अलग और इंटेंस अंदाज में नजर आने वाले हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर नानी जल्द ही फिल्म ‘द पैराडाइज’ में बिल्कुल अलग और इंटेंस अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘दसरा’ जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी। फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट में नानी के किरदार जड़ाल की झलक ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म की कहानी झुग्गी-बस्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां संघर्ष, सत्ता और हिंसा के बीच नानी का किरदार एक मजबूत शख्स के रूप में उभरता है।

सेक्स वर्कर के बेटे का किरदार निभाएंगे नानी
फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, नानी ‘द पैराडाइज’ में एक सेक्स वर्कर के बेटे का किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनाली कुलकर्णी उनके किरदार की मां यानी सेक्स वर्कर की भूमिका में नजर आएंगी। कहानी में नानी का किरदार बेहद मुश्किल परिस्थितियों में पला-बढ़ा है और झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोगों पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में मोहन बाबू और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में हैं, जो माफिया और जमींदारों की भूमिका में नजर आएंगे।

रॉ एक्शन अवतार में दिखेंगे नानी
‘द पैराडाइज’ में नानी का किरदार उनके अब तक के सबसे रॉ और बेबाक अवतारों में से एक बताया जा रहा है। टीजर में उनके हिंसक और निडर अंदाज की झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है। फिल्म के लिए मेकर्स ने करीब 2.5 एकड़ में फैला झुग्गी-बस्ती का विशाल सेट तैयार किया है। इसे तैयार करने से पहले भारत की अलग-अलग झुग्गी-बस्तियों का अध्ययन किया गया, ताकि फिल्म की दुनिया को ज्यादा वास्तविक और प्रभावशाली बनाया जा सके।

24 सितंबर को रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’
फिल्म का गाना ‘आया शेर’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है और इसके हुकस्टेप पर सोशल मीडिया पर कई रील्स बनाई जा रही हैं। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बड़े स्तर पर तैयार की गई इस फिल्म से नानी और श्रीकांत ओडेला की जोड़ी को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!