नेचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज़’ की नई रिलीज डेट अनाउंस, दमदार पोस्टर जारी

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 03:14 PM

new release date of nani s the paradise announced

‘द पैराडाइज़’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। ‘दसरा’ की बड़ी सफलता के बाद ऊंचाई पर चल रहे निर्देशक श्रीकांत ओडेला इस फिल्म का निर्देशन कर...

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। ‘द पैराडाइज़’ 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। ‘दसरा’ की बड़ी सफलता के बाद ऊंचाई पर चल रहे निर्देशक श्रीकांत ओडेला इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि लीड रोल में नजर आएंगे नेचुरल स्टार नानी। ‘दसरा’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद नानी और ओडेला की यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
 

इसी बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने अब फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उन्होंने ‘द पैराडाइज़’ की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है और साथ ही एक दमदार और इंटेंस नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में दो लंबी गूंथी हुई चोटियां नजर आ रही हैं, जिनके सिरों से खून टपक रहा है, और बैकग्राउंड डार्क और रहस्यमय है। यह विजुअल साफ इशारा देता है कि फिल्म की कहानी काफी ग्रिटी और इंटेंस होगी, और दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर का अनुभव मिलेगा। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने ऐलान किया,

श्रीकांत ओडेला ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मैं जल्दबाज़ी नहीं करना चाहता। इसे सही तरीके से देने के लिए मुझे थोड़ा समय चाहिए। TheParadise - 21-08-2026 ”

‘द पैराडाइज़’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म बनती नजर आ रही है। अपने यूनिक स्टोरीटेलिंग स्टाइल और बारीकियों पर खास ध्यान देने के लिए मशहूर ओडेला ने ‘दसरा’ से शानदार डेब्यू किया था। यह फिल्म न सिर्फ आलोचकों से खूब सराही गई, बल्कि ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए नानी के करियर की सबसे बड़ी हिट भी बनी। भले ही ओडेला की फिल्मोग्राफी अभी छोटी है, लेकिन उन्होंने खुद को तेजी से एक ऐसे फिल्ममेकर के रूप में साबित किया है जिनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं और ‘द पैराडाइज़’ के साथ यह उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
 

फिल्म की इंटेंसिटी को और ऊंचा उठाता है इसका ओरिजिनल साउंडट्रैक, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है। अनिरुद्ध और अर्जुन चैंडी की आवाज़ में तैयार यह म्यूज़िक फिल्म की ग्रिपिंग कहानी को एक शक्तिशाली और इमोशनल लेयर देता है।
 

SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज़’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म के ग्लोबल प्लान को देखते हुए खबर है कि मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से इंटरनेशनल मार्केट में इसे प्रेज़ेंट करने के लिए संपर्क किया है। अपने विज़नरी डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्केल के साथ ‘द पैराडाइज़’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा सिनेमाई इवेंट बनने की ओर बढ़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!