Edited By Mansi,Updated: 19 Mar, 2026 06:25 PM

OTT की दुनिया में इस बार Prime Video ने बड़ा दांव खेल दिया है। प्लेटफॉर्म ने एक साथ कई दमदार प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और सोशल ड्रामा का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। OTT की दुनिया में इस बार Prime Video ने बड़ा दांव खेल दिया है। प्लेटफॉर्म ने एक साथ कई दमदार प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और सोशल ड्रामा का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि इस लाइनअप में बड़े स्टार्स से लेकर दमदार कंटेंट क्रिएटर्स तक शामिल हैं, जो इसे 2026 का सबसे चर्चित OTT पैकेज बना सकते हैं।
Storm से Mess तक
इस लाइनअप की शुरुआत ‘Storm’ से होती है, जहां पांच महिलाओं की कहानी एक डेडली स्कैम में उलझती नजर आएगी। वहीं ‘Mess’ एक अलग तरह का थ्रिलर है, जिसमें लुटेरे ही खुद शिकार बन जाते हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट्स दर्शकों को सस्पेंस और माइंड गेम्स का फुल डोज देने वाले हैं।
Raakh और Teen Kauwe
‘Raakh’ में दो किशोरों के गायब होने के बाद शुरू होती है एक खतरनाक जांच, जो इंसानी क्रूरता की गहराई तक ले जाती है। वहीं ‘Teen Kauwe’ एक एक्स-सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जो खुद अपनी एजेंसी के निशाने पर आ जाता है। दोनों ही शोज हाई-इंटेंसिटी ड्रामा और थ्रिल से भरपूर हैं।
Adarsh Baal Vidyalaya और Tax Department
जहां ‘Adarsh Baal Vidyalaya’ एक सरकारी स्कूल की बिगड़ी व्यवस्था को हास्य और इमोशन के साथ दिखाएगा, वहीं Tax Department की कहानी सफेदपोश अपराध और सिस्टम के खेल को उजागर करेगी। ये दोनों प्रोजेक्ट्स समाज के अलग-अलग पहलुओं पर कटाक्ष करते नजर आएंगे।

VVAN और Raftaar
VVAN - Force of the Forest’ में एक शख्स की कहानी है जो तर्क से परे शक्तियों से टकराता है, जबकि ‘Raftaar’ में एड-टेक की दुनिया में महत्वाकांक्षा और लालच के टकराव को दिखाया जाएगा। दोनों ही कहानियां इंसानी फैसलों और उनके अंजाम पर गहरी नजर डालती हैं।
कारनामें - बदला, गियर और पलटी किस्मत
चार दोस्त कर्ज से बचने के लिए कारें चुराने का रास्ता चुनते हैं, लेकिन एक बड़ा काम उन्हें एक विशाल इंटरस्टेट ऑपरेशन में उलझा देता है। अब उनके पीछे कर्ज वसूलने वाले, कार्टेल और पुलिस तीनों पड़े हैं ऐसे में उनकी वफादारी ही उनकी सबसे बड़ी उम्मीद बन जाती है।

Kuku Ki Kundli और VIBE
अगर आप हल्का-फुल्का कंटेंट पसंद करते हैं तो ‘Kuku Ki Kundli’ और ‘VIBE’ आपके लिए हैं। एक तरफ कुंडली की गड़बड़ी से लव स्टोरी में ट्विस्ट आता है, तो दूसरी तरफ दो नाकाम दोस्त देश बचाने की जिम्मेदारी उठा लेते हैं।

स्टार पावर OTT पर लगा बॉलीवुड का तड़का
इस मेगा लाइनअप में Parvathy Thiruvothu, Alaya F, Ranvir Shorey, Gajraj Rao, Ali Fazal, Sonali Bendre, Sidhant Gupta, Fatima Sana Shaikh, Kay Kay Menon, Rajkummar Rao, Keerthy Suresh, Bhuvan Bam और Sidharth Malhotra जैसे बड़े नाम शामिल हैं। यही वजह है कि Prime Video का ये दांव सिर्फ कंटेंट ही नहीं, स्टार पावर के मामले में भी भारी नजर आ रहा है।
OTT की जंग में Prime Video का बड़ा गेम
कुल मिलाकर Prime Video ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में OTT की रेस और भी तेज होने वाली है। इतने बड़े और विविध कंटेंट लाइनअप के साथ प्लेटफॉर्म ने Netflix और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स को सीधी चुनौती दे दी है। अब देखना ये होगा कि दर्शक किस शो को सबसे ज्यादा प्यार देते हैं।