‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़! आयुष्मान खुराना के 'पटीवर्स' में तिगुना कन्फ्यूज़न और एंटरटेनमेंट

Edited By Updated: 02 May, 2026 05:38 PM

pati patni aur woh 2 trailer ayushmann khurrana comedy film release date

Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। T-Series और B R Studios के इस कॉमेडी एंटरटेनर ने पहले ही अपने टीज़र और गानों से दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बना दी थी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। T-Series और B R Studios के इस कॉमेडी एंटरटेनर ने पहले ही अपने टीज़र और गानों से दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बना दी थी, और अब ट्रेलर ने उस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

प्रजापति पांडे की जिंदगी में मचा जबरदस्त बवाल
ट्रेलर में Ayushmann Khurrana एक बार फिर प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो इस बार एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर हैं। उनकी शांत जिंदगी तब उलझ जाती है जब वो एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यही नेक काम उनके लिए मुसीबतों का जाल बन जाता है। कहानी झूठ, शक और अचानक बनने वाले अजीब हालातों के बीच फंस जाती है, जहां हर सीन में नया ट्विस्ट और कॉमेडी देखने को मिलती है।

तीन हीरोइनों के बीच फंसे आयुष्मान
इस बार कहानी में कन्फ्यूज़न का लेवल और बढ़ा दिया गया है। Sara Ali Khan, Wamiqa Gabbi और Rakul Preet Singh तीनों ही फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं, और आयुष्मान का किरदार इनके बीच ऐसा फंसता है कि हालात पूरी तरह बेकाबू हो जाते हैं। जंगल के मजेदार सीन्स, इमोशनल टच और नॉनस्टॉप कॉमिक कन्फ्यूज़न इस फिल्म को एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज बनाते हैं।

अनोखे अंदाज़ में हुआ ट्रेलर लॉन्च
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को भी खास बनाने के लिए इसे Sanjay Gandhi National Park में आयोजित किया गया। यहां स्टार कास्ट, मेकर्स और मीडिया की मौजूदगी में इस “वाइल्ड” कॉमेडी का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जो अपने आप में एक अलग और यादगार इवेंट बन गया।

मजबूत स्टारकास्ट और दमदार टीम
फिल्म में Vijay Raaz, Tigmanshu Dhulia, Ayesha Raza और Durgesh Kumar जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन Mudassar Aziz ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Bhushan Kumar, Krishan Kumar और Renu Ravi Chopra ने संभाली है।

इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का भी तड़का होगा, जो इसे फैमिली एंटरटेनर बना सकता है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि “पटीवर्स” इस बार पहले से बड़ा, ज्यादा वाइल्ड और और भी मजेदार होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!