Desi Girl का ग्लोबल ग्लैमर ! पूल के पास बिकिनी में Priyanka Chopra ने शेयर की Photos

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 10:19 AM

priyanka chopra

ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर खास मुकाम हासिल किया है।

Priyanka Chopra Photos : ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार पहचान बना चुकी हैं। अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर खास मुकाम हासिल किया है।

Priyanka Chopra

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही मशहूर निर्देशक S. S. Rajamouli की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे अगले साल रिलीज किया जाएगा।

Priyanka Chopra

हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने घर पर सुकून भरे पल बिताती दिखाई दे रही हैं।

Priyanka Chopra

कुछ फोटोज में वह स्विमिंग पूल में रिलैक्स करती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वह पूल में कच्ची कैरी का मजा लेती भी दिखीं, जो उनके फूडी नेचर को दर्शाता है। प्रियंका पहले भी बता चुकी हैं कि उन्हें अचार और चटपटी चीजें काफी पसंद हैं।

Priyanka Chopra

एक तस्वीर में वह आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं, जहां उन्होंने बिकिनी पहनी है और उनकी फिटनेस साफ झलक रही है। वहीं एक फोटो में उनकी बेटी मालती भी दिखाई दे रही हैं, जो खेलती-कूदती बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में प्रियंका झूले पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra

गॉगल्स लगाए कैरी का स्वाद लेते हुए उनके ये कैजुअल और रिलैक्स्ड मोमेंट्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!