Cannes Lions में छाया देसी गर्ल Priyanka Chopra का जादू, 1.8 लाख की ड्रेस और 35 हजार की हील्स पहनकर खींचा सबका ध्यान

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 12:51 PM

priyanka chopra at cannes lions

Priyanka Chopra At Cannes Lions : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जहां जाती हैं, उसी जगह लाइमलाइट बटोर लेती हैं। अब हाल ही में देसी गर्ल कान लायंस में पहुंची। आपको बता दें कि  कान लायंस एक बड़े लेवल का  इंटरनेशनल फेस्टिवल होता है

Priyanka Chopra At Cannes Lions : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जहां जाती हैं, उसी जगह लाइमलाइट बटोर लेती हैं। अब हाल ही में देसी गर्ल कान लायंस में पहुंची। आपको बता दें कि  कान लायंस एक बड़े लेवल का  इंटरनेशनल फेस्टिवल होता है, जहां क्रिएटिव और मार्केटिंग कम्युनिटीज के काम को सेलिब्रेट किया जाता है और इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। इस इवेंट की सबसे खास बात थी उनकी ड्रेस। तो चलिए जानते हैं क्या था उनकी ड्रेस में खास- 

Priyanka Chopra At Cannes Lions

प्रियंका की 1.8 लाख की ड्रेस ने लूटी सुर्खियां 
 प्रियंका चोपड़ा को  डेबसी थिएटर में आयोजित एक खास सेशन में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने स्टोरीटेलिंग, मौलिकता और अपने विजन के प्रति ईमानदार बने रहने जैसे अहम विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस खास मौके पर उनका फैशन भी काफी चर्चा का केंद्र बना रहा है। इस इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने जो ड्रेस पहनी उसकी कीमत कम से कम 1.8 लाख की थी। डिजाइनर सिल्विया चेरासी के द्वारा इस ड्रेस को डिज़ाइन किया गया था, उनकी इस ड्रेस को  इटैलियन फैब्रिक से तैयार किया गया था। उन्होंने  कलर-ब्लॉक्ड हॉल्टर मैक्सी ड्रेस पहनी थी, प्रियंका की यह ड्रेस उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रही थी। 

Priyanka Chopra At Cannes Lions

35,574 रुपये की पहनी सैंडल
प्रियंका की ड्रेस के साथ-साथ उनकी सैंडल भी चर्चा का केंद्र थे। उन्होंने 35,574 रुपये की फ्रेडा साल्वाडोर लेदर थोंग सैंडल पहनीं। उन्होंने इस इवेंट में अपने लुक को बेहद ही सिंपल और क्लासी रखा। वहीं उनका हेयरस्टाइल भी काफी अट्रैक्टिव था। अगर उनकी ज्वेलरी को देखा जाए तो उन्होंने सिम्पल सा पिंक नेकलेस पहना हुआ था और हाथ में  40 चॉकलेट डायल वाली घड़ी। 

Priyanka Chopra At Cannes Lions

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट 
अगर प्रियंका के काम की बात की जाए तो अब वो जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!