‘चार यार’ में नए अंदाज में नजर आएंगे पुरव झा, बोले- साहिल पर बिल्कुल भरोसा मत करना

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 05:56 PM

purav jha on his new role in char yaar

पुरव झा प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ में साहिल शेख की भूमिका निभाएंगे। जानिए गेमिंगकॉन भारत में उन्होंने अपने किरदार, अभिनय और सह-कलाकारों के बारे में क्या कहा।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पैरोडी वीडियो बनाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर पुरव झा अब अपने अभिनय का एक नया अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में अपनी रणनीति और खेल से चर्चा बटोरने के बाद पुरव झा प्राइम वीडियो की आगामी ड्रामा सीरीज ‘चार यार’ में साहिल शेख की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज उनके लिए खास है, क्योंकि इसमें वह पैरोडी वीडियो से अलग एक गंभीर किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में गेमिंगकॉन भारत में बातचीत के दौरान पुरव ने अपने अभिनय के सफर, डायरेक्टर विनय वाइकुल से मिले मौके और अपने को-स्टार्स के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ‘द ट्रेटर्स’ में ओजी ट्रेटर बनने के बाद दर्शकों को उनके किरदार साहिल पर भरोसा करना चाहिए या नहीं।

‘चार यार’ में साहिल का किरदार निभाना पुरव के लिए क्यों है खास?
पुरव झा अब तक पैरोडी वीडियो के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, अभिनय करना उनका लंबे समय से सपना रहा है। ‘चार यार’ में साहिल शेख का किरदार निभाना उनके लिए अपनी प्रतिभा के नए पहलू को सामने लाने का मौका है।

गेमिंगकॉन भारत में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए पुरव ने कहा, “साहिल का किरदार मेरे लिए खास इसलिए है क्योंकि अभी तक जितने भी लोगों को पता है, मैं पैरोडी वीडियो बनाता हूं। तो इस बार कुछ नया है, किसी और की जिंदगी मैं इस ‘चार यार’ में जी रहा हूं, तो उसके उतार-चढ़ाव को दिखाना बहुत एक्साइटिंग है। थैंक्स टू विनय सर, जिन्होंने मौका दिया। आप लोगों को बहुत मजा आएगा यह किरदार देखने में।”

उन्होंने आगे बताया कि ‘द ट्रेटर्स’ उनका पहला प्रोजेक्ट था, लेकिन हमेशा से उनकी इच्छा एक्टर बनने की थी। पुरव के मुताबिक, ‘चार यार’ प्राइम वीडियो के लिए उनका पहला प्रोजेक्ट है, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

को-स्टार्स के साथ काम करके सीखी अभिनय की बारीकियां
पुरव झा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि लंबे फॉर्मेट के प्रोजेक्ट में काम करने से कलाकार को अपने अभिनय को बेहतर बनाने और नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने अपने सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को भी खास बताया।

पुरव ने कहा, “जो लोग भी यहां एक्टर बनना चाहते हैं, मैं उनको यही कहूंगा कि भाई, एक्टर कोई परफेक्ट नहीं होता। आप चीजें सीखते हो। जैसे कि ये मेरे तीन दोस्त हैं, इन लोगों से मैंने इतना कुछ सीखा है। क्योंकि जब आप 10 मिनट से 10 घंटे का प्रोजेक्ट करते हो ना, जब आपके पास स्पेस ज्यादा होता है, तो आप चीजें सीखते हो। तो यहां मैंने वो चीजें सीखी हैं। तो थैंक्स टू देम यार, थैंक यू सो मच!” उनकी बातों से साफ है कि ‘चार यार’ उनके लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि अभिनय की दुनिया में खुद को और बेहतर बनाने का भी एक अहम अनुभव है।

क्या ‘द ट्रेटर्स’ के ओजी ट्रेटर पुरव पर भरोसा कर सकते हैं दर्शक?
‘द ट्रेटर्स’ में पुरव झा के खेल और ओजी ट्रेटर के तौर पर उनकी पहचान को देखते हुए एक सवाल उठना लाजिमी है कि क्या दर्शकों को ‘चार यार’ में उनके किरदार साहिल शेख पर भरोसा करना चाहिए? जब उनसे यही सवाल पूछा गया, तो पुरव ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बिल्कुल भी नहीं, बिल्कुल भी नहीं। बहुत ही पीक किरदार है, ठीक है! पीक आप समझ जाओ।” पुरव के इस जवाब ने उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। हालांकि, साहिल की असलियत और कहानी में उसकी भूमिका को समझने के लिए दर्शकों को सीरीज के प्रीमियर का इंतजार करना होगा।

चार दोस्तों की कहानी है ‘चार यार’
‘चार यार’ की कहानी 2000 के शुरुआती दौर के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्तों की जिंदगी दिखाई गई है। ये चारों दोस्त एक आम मिडिल क्लास परिवार से आते हैं और रोजमर्रा की चुनौतियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों तथा बेहतर भविष्य के सपनों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं।

शुरुआत में उनकी दोस्ती हर मुश्किल का सामना करने की ताकत बनती है। लेकिन हालात तब बदलने लगते हैं, जब उनके जीवन में एक बड़ा फैसला सब कुछ उलट-पुलट कर देता है। इसके बाद उनकी जिंदगी अपराध, गैंगस्टरों और पुलिस के पीछा करने जैसी गंभीर परिस्थितियों में उलझ जाती है। इस तरह सीरीज दोस्ती, जिम्मेदारियों, सपनों और मुश्किल हालात में लिए गए फैसलों के परिणामों को एक ड्रामा थ्रिलर के अंदाज में पेश करती है।

दमदार कलाकारों से सजी है सीरीज
‘चार यार’ में पुरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा साईं तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। आठ एपिसोड वाली इस सीरीज का निर्देशन विनय वाइकुल ने किया है, जबकि इसकी कहानी संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने लिखी है। सीरीज को विनय वाइकुल, एस. हुसैन जैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने क्रिएट किया है। पी. एस. श्याम के साथ पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस सीरीज को बीबीसी स्टूडियोज इंडिया ने डेवलप किया है। इसका निर्माण प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी. एस. ने किया है।

कब और कहां देख सकेंगे ‘चार यार’?
पुरव झा की यह नई ड्रामा सीरीज ‘चार यार’ 23 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम होने वाली है। पैरोडी वीडियो और रियलिटी शो के बाद पुरव को एक अलग किरदार में देखना दिलचस्प होगा। अब यह देखना होगा कि साहिल शेख का किरदार दर्शकों को कितना प्रभावित करता है।

भाई... अनिरुद्ध ने कमाल कर दिया! फिल्म के सभी कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता ने इसमें अपना पूरा दिल लगा दिया है। निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार गरु ने धमाकेदार अंदाज में एक शानदार हिट फिल्म दी है! बिना अपनी शर्ट पर एक भी सिलवट पड़े 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना सिर्फ रजनी सर के लिए ही मुमकिन है! 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!