40 लाख की Limited Edition Watch पहनकर पद्म श्री लेने पहुंचे R. Madhavan, दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास है ये घड़ी

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 04:08 PM

r madhavan watch

R. Madhavan Limited Edition Watch : बीते मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता R. Madhavan के योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान किया। इस खास मौके पर माधवन अपनी पत्नी सरिता माधवन और बेटे वेदांत...

R. Madhavan Limited Edition Watch : बीते मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता R. Madhavan के योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान किया। इस खास मौके पर माधवन अपनी पत्नी सरिता माधवन और बेटे वेदांत माधवन के साथ नजर आए। 

समारोह में आर. माधवन का बेहद शानदार और आकर्षक अंदाज देखने को मिला। हालांकि उनके स्टाइलिश लोक के अलावा उनकी कलाई पर सजी लग्जरी घड़ी ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। इवेंट में मौजूद लोगों की नजरें उनकी खास वाच पर टिक गई, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर होने लगी। 

R Madhavan Watch

आर माधवन की वॉच ने किया सबको अट्रैक्ट 
अपने इस खास दिन पर R. Madhavan ने ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना हुआ था। इसी के साथ आर. माधवन ने अपने लुक को रिमलेस चश्मे, गले में सोने की चेन और ब्राउन लेदर स्ट्रैप वाली घडी के साथ पूरा किया। उनका यह अंदाज सबको अपनी तरफ खींच रहा है। 

इसी के साथ उनके ऑउटफिट की सबसे खास बात थी उनकी कलाई पर बंधी हुई घड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार माधवन ने जो घड़ी पहनी थी इसकी कीमत कम से  40 लाख रुपये बताई जा रही है, जिस वजह से अब हर जगह उन्ही की चर्चा हो रही है। 

जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल से प्रेरित है ये घड़ी 
आपको बता दें कि R. Madhavan ने जो ये घड़ी पहनी हुई है वो  'टाइटन नेबुला जलसा फ्लाइंग टोरबिलन' की है।  घडी को 18 कैरेट रोज गोल्ड के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक वॉचमेकिंग तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस घड़ी की प्रेरणा जयपुर के मशहूर हवा महल से ली गई है और इसे हाथों से तैयार किया गया है। 

R Madhavan Watch
 
दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास है ये वॉच
इसके अलावा खास बात यह है कि यह घड़ी सबसे खास घड़ियों में शामिल है और पूरी दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास ही है ये घड़ी है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!