60-70 लोग… एक ही बाथरूम और ऊपर तक गंदगी भरी हुई, बहुत ही मुश्किलों के बीच Salman Khan ने जेल में बिताए दिन

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 01:23 PM

salman khan jail story

Salman Khan : आए दिन सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिनमें वह पहले से काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस के बीच...

Salman Khan : आए दिन सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं, जिनमें वह पहले से काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं छेड़ दी थीं। 

अब एक बार फिर सलमान खान चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी Amazon Prime Video के शो 'अलायंस' में खास मौजूदगी है। इस शो में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने और उनका समर्थन करने के लिए इस शो में पहुंचे। हाल ही में जारी प्रोमो में सलमान अपने जीवन के कठिन दौर और उससे जुड़े अनुभवों को साझा करते नजर आ रहे हैं। 

Salman Khan Jail Story

शो के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान अपने जेल के दिनों को याद करते हुए उस दौर की कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि कई साल पहले जब वह जेल में थे, तो तब हालात उनके लिए बहुत कठिनाइयों भरे थे। एक छोटे से बैरक में करीब 50 से 70 लोग एक साथ रहते थे। सभी के लिए सिर्फ एक ही बाथरूम था, जिसमें इंडियन कमोड था। उन्होंने यह भी बताया कि वहां अक्सर छिपकलियां दिखाई देती थीं और चारों तरफ इतनी गंदगी थी कि उस माहौल में रहना बेहद मुश्किल हो जाता था। 

सलमान का दुःख सुन इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स
इस दौरान जब सलमान खान ने अपने दुःख सुनाए तो वहां बैठे सभी लोग काफी इमोशनल हो गए। 

Salman Khan Jail Story

सलमान ने सोहेल के तलाक के बारे में बात की 
शो में पहुंचकर सलमान और उनके भाई ने सोहेल खान के तलाक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सोहेल ने पूरे मामले की जिम्मेदारी खुद पर लेकर काफी बड़प्पन दिखाया है। हालांकि, परिवार का हिस्सा होने के नाते उन्होंने बेहद करीब से देखा कि रिश्ता टूटने के बाद सोहेल को मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

Salman Khan Jail Story

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा को लेकर सलमान खान ने बोली ये बात 

शो के दौरान सलमान खान ने सोहेल खान से दिल खोलकर बातचीत की। उन्होंने अपने भाई का हौसला बढ़ाया और सीमा सचदेह से उनके रिश्ते पर भी खुलकर चर्चा की। सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल से पूछा की क्या वह आज भी सीमा की बातें मानती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा की सोहेल ने पूरे 
 मामले की जिम्मेदारी खुद अपने ऊपर लेकर बड़ी समझदारी और परिपक्वता दिखाई। एक भाई होने के नाते वह जानते हैं कि सोहेल इस मुश्किल दौर से गुजरते हुए अंदर ही अंदर कितनी भावनात्मक पीड़ा सह रहे हैं और बिना किसी शिकायत के हर दर्द को अपने भीतर समेटे हुए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!