Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Oct, 2026 06:10 PM

Radhika Apte statement : अभिनेत्री राधिका आप्टे ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि फिल्म सेट पर महिलाओं के बीच अक्सर झगड़े होते हैं। उन्होंने इसे एक पुरानी सोच बताया है। उन्होंने कहा कि काम की जगह पर माहौल लिंग (जेंडर) के बजाय लोगों के आपसी तालमेल...
Radhika Apte statement : अभिनेत्री राधिका आप्टे ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि फिल्म सेट पर महिलाओं के बीच अक्सर झगड़े होते हैं। उन्होंने इसे एक पुरानी सोच बताया है। उन्होंने कहा कि काम की जगह पर माहौल लिंग (जेंडर) के बजाय लोगों के आपसी तालमेल पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें महिलाओं की तुलना में पुरुष कहीं ज्यादा असुरक्षित लगते हैं।
IANS के साथ बातचीत के दौरान, राधिका से पूछा गया कि क्या उनकी सीरीज 'अक्का' में दिखाई गई दो मजबूत महिलाओं के बीच के झगड़े असल जिंदगी में भी होते हैं ? क्योंकि अक्सर यह माना जाता है कि सेट पर कई महिलाओं के होने से विवाद हो सकते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए 'लस्ट स्टोरीज' की अभिनेत्री ने कहा, "यह बहुत पुरानी और दकियानूसी सोच है कि महिलाओं के बीच झगड़े होते हैं। मैंने काफी समय से ऐसा सवाल नहीं सुना है, क्योंकि यह सच नहीं है। सच कहूं तो, मुझे पुरुष महिलाओं की तुलना में कहीं ज्यादा असुरक्षित लगते हैं। असल में, बात पुरुष या महिला की नहीं, बल्कि आपसी तालमेल की है। कुछ लोगों के साथ आपकी अच्छी बनती है, और कुछ के साथ नहीं, बस यही बात है।" सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, आप्टे ने बताया कि वहां का माहौल बहुत सकारात्मक था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैमरे के आगे और पीछे, दोनों जगह महिलाएं मौजूद थीं।
उन्होंने कहा, "हमारा सेट वाकई बहुत अच्छा था। वहां पुरुष और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर थी। कास्ट में कई महिलाएं थीं, और पर्दे के पीछे काम करने वालों में भी काफी महिलाएं थीं। मुझे लगता है कि वहां एक तरह की सिस्टरहुड थी, जिसने काम के माहौल को काफी आरामदायक बना दिया था।
राधिका ने आगे समझाया कि सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल का मतलब यह नहीं है कि आप सभी के साथ बहुत करीबी दोस्त बन जाएं, चाहे वे पुरुष हों या महिला। उन्होंने कहा कि लोग करीबी दोस्त न होने के बावजूद भी एक-दूसरे के साथ अच्छे और पेशेवर रिश्ते बनाए रख सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आप हर किसी के साथ पक्के दोस्त बन ही जाएं, चाहे वे पुरुष हों या महिला। आप समझ रहे हैं न कि मैं क्या कह रही हूं ?
उन्होंने आगे कहा, "सब लोग मिलनसार और अच्छे हैं, जब तक कि आपस में कोई बड़ी समस्या न हो - जो कि आमतौर पर होती नहीं है।
राधिका आप्टे क्राइम ड्रामा 'अक्का' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें कीर्ति सुरेश भी नज़र आएंगी। पेर्नुरू के काल्पनिक राज्य पर आधारित 'अक्का' 30 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।