Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 May, 2026 02:19 PM

Ragini MMS 3 : हाल ही में एकता कपूर ने अपने Ragini MMS 3 के तीसरे पार्ट की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार इस मूवी में तम्मना भटियाकि एंट्री होगी। Ragini MMS 3 के पहले दो पार्ट को निर्देशक साहिर रजा डायरेक्ट किया था
Ragini MMS 3 : हाल ही में एकता कपूर ने अपने Ragini MMS 3 के तीसरे पार्ट की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार इस मूवी में तम्मना भटियाकि एंट्री होगी। Ragini MMS 3 के पहले दो पार्ट को निर्देशक साहिर रजा डायरेक्ट किया था लेकिन इस बार किसी कारणवश वो इस मूवी को डायरेक्ट नहीं करेंगे।
अब शशांका घोष अब इसे डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट में और भी बड़े-बड़े नाम जुड़ने जा रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें इसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान और रॉकस्टार फेम नरगिस फाखरी भी इस मूवी का हिस्सा होंगे। इसी के साथ मुख्य महिला किरदार के तौर पर तम्मना भाटिया और हीरो के लिए एकता कपूर के जीजा आयुष शर्मा को कास्ट किया गया है।
Aayush Sharma की हुई एंट्री
रिपोर्ट्स के अनुसार Ragini MMS 3 में इस बार तमन्ना भाटिया के साथ आयुष शर्मा रोमांस करते हुए नजर आएंगे। कतिथ तौर पर तमन्ना, आयुष और जुनैद भी इस फिल्म में रोमांटिक किरदार करते हुए नजर आएँगे।
आपको बता दें कि Ragini MMS 3 थ्रिलर और हॉरर होने वाली है। फिल्म के निर्माता ने बताया है कि इस मूवी में सुपरनैचुरल थ्रिलर दिखाया जाएगा। इसी के साथ इस पिक्चर की शूटिंग जुलाई 2026 में शुरू होगी।
प्रोजेक्ट में हो रही है देरी
हालांकि इस मूवी की शूटिंग की शुरुआत जनवरी में होने वाली थी लेकिन निर्माता की व्यस्तता की वजह से फिल्म में देरी का सामना करना पड़ रहा है।