Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jul, 2026 12:27 PM

Samantha Ruth Prabhu : साउथ इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक इवेंट के दौरान यह घोषणा कर दी थी कि वो अब मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं। उनके फैन इस खुशखबरी को सुनने के बाद...
Samantha Ruth Prabhu : साउथ इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक इवेंट के दौरान यह घोषणा कर दी थी कि वो अब मैटरनिटी लीव पर जा रही हैं। उनके फैन इस खुशखबरी को सुनने के बाद बेहद ही खुश हैं। साल के अंत तक उनकी डिलीवरी हो ही जाएगी। अब हाल में ही इस गुड न्यूज़ के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
सामंथा ने फ्लांट किया बेबी बंप
सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप बम्प की तस्वीर शेयर की और लिखा- 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी।' इसके बाद सामंथा को फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है।
काम से ब्रेक पर हैं सामंथा
हाल ही में सामंथा की फिल्म 'मा इंटी बंगारम बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई और इस मूवी को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। इस मूवी के एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि अपनी सेहत को देखते हुए मुझे काम से थोड़ा ब्रेक लेना पड़ेगा। अब मैं मैट्रनिटी लीव पर रहूंगी लेकिन मैं जल्द ही वापिस आउंगी।
1 दिसंबर, 2025 को हुई थी सामंथा और राज की शादी
आपको बता दें कि पिछले वर्ष 1 दिसंबर को सामंथा ने राज संग ईशा फाउंडेशन में एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। द फैमिली मैन 2 वेब सीरीज में काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में दिखाई देने वाली हैं।