Edited By Prachi Sharma,Updated: 15 Apr, 2026 02:28 PM

Sara Arjun New Movie : धुरंधर 2 को आए 1 महीना होने वाला है लेकिन उसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। धुरंधर 2 ने कुछ ही दिनों में 1700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस मूवी के बाद से ही सारा अर्जुन अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चाओं में हैं। आज...
Sara Arjun New Movie : धुरंधर 2 को आए 1 महीना होने वाला है लेकिन उसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। धुरंधर 2 ने कुछ ही दिनों में 1700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस मूवी के बाद से ही सारा अर्जुन अपनी एक्टिंग की वजह से चर्चाओं में हैं। आज के समय में वो सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिस वजह से सारा की डिमांड पहले से भी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब सारा अर्जुन बॉलीवुड के बाद साउथ की फिल्म में नज़र आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार सारा अर्जुन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता धनुष के साथ काम करेंगी और इस मूवी के निर्देशक तमिलरासन पचामुथु होंगे।
सारा अर्जुन को मिलेगा मौका
एक रिपोर्ट के अनुसार तमिलरासन पचामुथु में इस मूवी में सबसे पहले मैन एक्ट्रेस के लिए रुक्मिणी वसंत का चुनाव किया गया था लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जगह शायद सारा अर्जुन ले सकती हैं। मूवी के मेकर्स अभी भी इस बात पर सोच-विचार कर रहे हैं। इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं है, ऐसा सिर्फ अंजादा ही लगाया जा रहा है।
सारा अर्जुन का वर्क फ्रंट
सारा अर्जुन के काम की बात की जाए तो फ़िलहाल उनकी फिल्म धुरंधर 2 इस समय ऊंचाइयों पर है। इसके पहले पार्ट के बाद से ही सारा अर्जुन की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
धनुष का वर्कफ्रंट
साउथ के जाने-माने एक्टर धनुष ने जनवरी में ही अपनी अगली मूवी घोषणा की थी। इसके अलावा धनुष इस समय कारा नाम की मूवी पर काम कर रहे हैं।