एक्टर नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार बनना चाहते थे बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan, बोलें- ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाया

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 12:50 PM

shah rukhkhan acting journey

Shah Rukh Khan :बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान आज दुनिया भर में अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं।

Shah Rukh Khan :बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान आज दुनिया भर में अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपना में उनका सपना अभिनेता बनने का नहीं था। 

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ खान ने बताया कि उन्हें हमेशा से स्पोर्ट्स बहुत पसंद थी। वह क्रिकेट और फुटबॉल के बड़े शौक़ीन थे और भविष्य में एक सफल खिलाडी बनने का सपना देखते थे। उनका मन अभिनय की दुनिया से ज्यादा खेल के मैदान में लगता था और  वः खुद को एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में देखना चाहते थे। 

Shah RukhKhan acting journey

लेकिन किस्मत को कुछ और भी मंजूर था। समय के साथ उनका ध्यान एक्टिंग की तरफ बढ़ता चला गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की और बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी मेहनत और लग्न के दम पर आज शाहरुख खान ने वो नाम कमाया है, जो हर कलाकार सपना देखता है। 

मैं एक्चुअली स्पोर्ट्समैन बनना चाहता था--Shah Rukh Khan,
जब उनसे सवाल पूछा गया कि आप हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे ? तो इसके बाद शाहरुख खान ने जवाब दिया कि मेरा सपना स्पोर्ट्समैन बनने का था और मैं हमेशा से अपने देश के लिए खेलना चाहते थे। मेरा रुझान ज्यादा हॉकी की तरफ था और मैं उसी टीम के लिए खेलना चाहता था। 

Shah RukhKhan acting journey

 एक चोट की वजह से टूट गया था स्पोर्ट्समेन बनने का सपना 
शाहरुख खान ने बताया था कि खेल के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें झुकने तक में परेशानी होने लगी। इस चोट ने उनके खेलों में करियर बनाने के सपने को लगभग खत्म कर दिया। ऐसे मुश्किल समय में उनके माता-पिता ने उन्हें दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में हो रहे एक नाटक को देखने और उसमें हिस्सा लेने की सलाह दी। शाहरुख उस समय अपने स्पोर्ट्स करियर के टूटने से बेहद निराश थे, लेकिन थिएटर से जुड़ने के बाद उनकी रुचि अभिनय की ओर बढ़ने लगी। यहीं से उनके सफर की नई शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन में काम किया और फिर फिल्मों में अवसर मिलने लगे, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।
 

Shah RukhKhan acting journey

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!