Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jun, 2026 04:40 PM

Shweta Tiwari : पालक तिवारी अपने स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी की ही झलक दिखाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ श्वेता का फैशन सेंस और भी ज्यादा ग्लैमरस होता जा रहा है, जिससे कई बार उनके सामने बेटी पालक का ग्लैमर भी फीका नजर आता है।
Shweta Tiwari : पालक तिवारी अपने स्टाइल के मामले में अपनी मां श्वेता तिवारी की ही झलक दिखाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ श्वेता का फैशन सेंस और भी ज्यादा ग्लैमरस होता जा रहा है, जिससे कई बार उनके सामने बेटी पालक का ग्लैमर भी फीका नजर आता है।
हाल ही में पालक ने मिनी ड्रेस में अपना बेहद आकर्षक और बोल्ड लुक शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं दूसरी तरफ श्वेता तिवारी ने जीन्स में अपना कैजुअल लेकिन बेहद स्टाइलिश अंदाज दिखाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके फैशन पर कोई असर नहीं डालती।

दोनों मां-बेटी ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वे अलग-अलग लोकेशंस पर अपने अलग-अलग अंदाज में नजर आई और फैंस को उनका स्टाइल खूब पसंद आया।

आपको बता दें हाल ही में श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ जापान में घूम रही हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर की हैं।

श्वेता ने कैरी किया कैजुअल लुक
श्वेता तिवारी ने इस बार बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश कैजुअल लुक अपनाया है। उन्होंने बेज रंग की ग्राफ़िक्स टी-शर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने हाई-वैस्ट डार्क ब्राउन ट्रॉउज़र के साथ स्टाइल किया है।
उनका वाइड-लेग ट्रॉउज़र फिटेड टॉप के साथ अच्छा बैलेंस बनाता है जबकि हलके रंग की टी-शर्ट और डार्क पेंट्स का कॉम्बिनेशन लोक को और भी आकर्षक बना रहा है। फ्लोई ट्राउजर उनके पूरे ऑउटफिट को न सिर्फ आरामदायक बनाता है बल्कि इसमें एक एलिगेंट टच भी जोड़ता है।

यह पूरा लुक ट्रैवेलिंग, डे आउट या किसी भी कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प माना जा सकता है।
श्वेता तिवारी के लुक की बात की जाए तो उन्होंने बहुत ही सिंपल लुक केरी किया हुआ है। उनके छोटे से गोल्डन हुप्स, हाथ में घड़ी और ब्लू स्पोर्ट्स शू उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी और कूल बना रहे हैं।
