भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, रुबीना दिलैक और अब्दु रोजिक ने बताए Laughter chefs सीज़न 2 के सीक्रेट्स

Edited By Updated: 29 Jan, 2025 03:27 PM

special conversation with the stars of laughter chef season 2

भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, रुबीना दिलैक और अब्दु रोजिक ने बताए Laughter chefs सीज़न 2 के सीक्रेट्स

मुंबई। अपने पसंदीदा सितारों को टीवी पर खाना बनाता देख दर्शकों को बहुत मज़ा तो आता ही है और अब इसी एक्सकिटमेंट को दुगना करने के लिए कलर्स टीवी लेकर आया है लाफ्टर शैफ का दूसरा सीज़न , जिसमें एक बार फिर दिखेगा खाने के साथ फन। कुछ सितारे बदले गए और कुछ पुराने ही है, इसी को लेकर भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, रुबीना दिलैक और अब्दु रोजिक ने  पंजाब केसरी/नवोदय टाइम्स/जगबानी/हिन्द समाचार से ख़ास बातचीत की और दिलचस्प बातें शेयर की।

भारती सिंह

PunjabKesari

1 - पहला सीजन खत्म होने के बाद दूसरा बहुत जल्दी आ गया, क्या कहना है इस पर आपका ?

सीज़न 1 में बहुत प्यार मिला फिर अचानक से बीच में ब्रेक आ गया था तो हम लोग सब हिल गए और फिर अचानक से सीज़न 2 आ गया, सीज़न 1 वाले कुछ चले गए और कुछ साथ ही हैं, सीज़न 1 वालों को बहुत मिस कर रहे हैं लेकिन सीज़न 2 वालों ने जो इस सीज़न को आकर उठाया है , फिर चाहे वो कोई भी हो, एक अलग ही वाइब है, बहुत मज़ा आ रहा है।

2 - गोला को भी कभी देखने को मिलेगा लाफ्टर शैफ में ?

गोला आएगा, जब बच्चों का कुछ स्पेशल होगा तो गोला को जरूर लेकर आएँगे।  

कृष्णा अभिषेक 

PunjabKesari

1 - कितनी एक्ससिटेमेंट है आपको दूसरे सीज़न की ?

मैं तो बहुत खुश हूँ, टीवी पर बहुत कम शोज़ हैं जो चल रहे हैं अगर आपसे 5 नाम पूछें तो आप बता नहीं पाएंगे।  लेकिन भगवान की कृपा से हमारा शो चल रहा है।  इस शो से तो एक्सपेक्टेशन कम थी मुझे लगा था कि ठीक ठाक होगा शो, खाना वाना बनेगा लोगों को मज़ा आएगा लेकिन ये तो नंबर 1 शो हो गया।  

2 - पिछले सीज़न में तो कोई डिश बन नहीं पाई थी तो क्या इस बार बना कुछ ?

अभी भी कुछ नहीं बन पाया।  ऐसा नहीं कि अभी कोई बहुत अच्छा खाना बनाया मैंने , अभी भी कुछ नहीं बन पा रहा है।  ये लोग मुझे बोलते रहते हैं कि ऐसे ही घूमता रहता है मैंने कहा कि अगर मैंने घूमना बंद कर दिया तो टीआरपी कहां से आएगी।  मुझे तो घूमना ही पड़ेगा।  मैं घूमता रहता हूँ सबके काउंटर पर।

3 - पिछले सीज़न में अंकिता आपकी भौजी थी और अब तो रुबीना भी आ गई है , क्या कहना है इसपर आपका ?

2 - दो भौजी हो गई है , अंकिता को प्रॉब्लम हो गई है मेरे से। मुझ पर भड़क रही थी कि उसको भी भौजी बना लिया है तुमने।  तो मैंने दोनों को अलग-अलग टच दे दिया है एक इंडियन भौजी और एक वेस्टर्न भौजी।  

4 - इस सीज़न में बहुत सारे लोग नए हैं तो आपको किसके साथ काम करने की एक्सकिटमेंट है ज़्यादा ?

सभी अच्छे हैं।  रुबीना , अभिषेक मनारा सभी अच्छे हैं , मनारा का सुदेश जी के साथ सही है , मनारा तो बच्ची टाइप जैसी स्क्रीन पर दिखती है वो पर्सनली भी वैसी ही है।  

रुबीना दिलैक 

PunjabKesari

1 - कितनी एक्ससिटेमेंट है आपको दूसरे सीज़न की ?

इतनी एक्ससिटेमेंट  है कि मैं आपको ब्यान नहीं कर सकती क्यूंकि एक तो पहले सीज़न के बारे में इतना सुना है ना कि पहला सीज़न बहुत शानदार था उन्होंने बहुत अच्छा किया था तो बहुत अलग - अलग फीलिंग आती है।  एक जिम्मेदारी भी फील होती है कि शो को वैसे ही आगे बढ़ाना है। 

2 - राहुल वैद्य के साथ आपकी नहीं जमती थी लेकिन यहाँ पार्टनर है तो एक साथ काम करके कैसा लग रहा है ?

हम दोनों बहुत मज़े कर रहे है। बिग्ग बॉस और लाफ्टर शैफ का माहौल एक दम अलग अलग है , यहाँ पर मस्ती मज़ाक बहुत ज़्यादा होता है साथ-साथ में खाना भी बना लेते है उम्दा तो नहीं लेकिन अच्छा तो बना ही लेते हैं।  

3 - पहला सीज़न हिट था तो  प्रैशर कितना फील हो  रहा है ?

है ये तो है  लेकिन हम उस चीज़ को कायम नहीं रखेंगे बल्कि हम इस सीज़न को उससे भी बेहतर बनाएंगे। 

4 - फैंस जानना चाहते हैं आपकी बेटियों के बारे के बारे में। 

ऊपर वाले की कृपा से बेटियां स्वस्थ हैं और नयी चीज़ें सीख रही हैं।  हर दिन कुछ नया होता है उनके साथ।  और हम सब बहुत खुश हैं। 

अब्दु रोजिक 

PunjabKesari

1- कितने एक्ससिटेड हो आप इस  शो को लेकर ?

मुझे बहुत ज़्यादा एक्ससिटेमेंट है पहले बिग्ग बॉस और अब लाफ्टर शैफ , तो अक्ससिटेमेंट और ख़ुशी दोनों ही है।  मुझे नया दोस्त मिला है एलवीश , और बाकी भी बहुत सारे दोस्त मिले हैं मुझे यहाँ।  

2 - बुरगिर बनाओगे क्या आप यहाँ ? और आपका फेवरेट इंडियन फ़ूड कौनसा है ?

बिलकुल , अगर मौका मिला तो मैं तो जरूर बनाऊंगा बुरगिर।  और इंडियन फ़ूड में मुझे पसंद है वड़ा पाव।  दोनों ही मुझे थोड़े-थोड़े आते हैं बनाने। 

3 - आपके पार्टनर एलवीश रोस्टिंग के लिए जाने जाते हैं तो कैसे देंगे आप उनका जवाब ?

मुझे लगता है हम तो यहाँ सिर्फ मज़े ही करेंगे एक दूसरे के साथ तो।  अच्छा खाना बनाएंगे और आगे तक जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!