Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jun, 2026 06:27 PM

Sushmita Sen Net Worth : सुष्मिता सेन हमेशा से ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसी के साथ अक्सर वो अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता की उम्र 50 साल की हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। आए दिन उनका नाम...
Sushmita Sen Net Worth : सुष्मिता सेन हमेशा से ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इसी के साथ अक्सर वो अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता की उम्र 50 साल की हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। आए दिन उनका नाम किसी न किसी एक्टर के साथ जुड़ता रहता है। कुछ सालों पहले ही उनका नाम IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ उनका रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं। जिसकी वजह से वो दोबारा से सुर्खियों में आ गई हैं। ललित मोदी के संग अफेयर शुरू होने के बाद लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहना शुरू कर दिया था, ये सब सुनने के बाद ललित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि गोल्ड डिगर वो नहीं बल्कि में हैं, उन्होंने खुलासा किया कि ज्यादातर बिल सुष्मिता ही पे किया करती थीं।
सुष्मिता सेन नेटवर्थ
बहुत ही कम लोगों को सुष्मिता की नेट वर्थ के बारे में पता होगा। बता दें कि सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था। बॉलीवुड में अपना कदम रखने से पहले ही उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद दस्तक फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के आसपास है।

सुष्मिता सेन जीती हैं लक्ज़री लाइफ
आज रक सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया हुआ है। जिनका नाम नाम रिनी और अलीशा हैं। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ मुंबई के आलीशान घर में रहती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास विदेश में भी बहुत सारी प्रॉपर्टी है। यदि उनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास Fiat Linea, मर्सिडीज AMG GLE53 Coupe, लेक्सस LX 470, BMWX6, BMW 7 सीरीज 730Ld और ऑडी Q7 जैसी गाड़ियां हैं।
यहां से कमाई करती हैं Sushmita Sen
रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता एक मूवी के लिए कम से कम 3 से 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके साथ वो एक ब्रांड प्रमोशन के लिए 60 लाख रुपये लेती हैं। हालाँकि अब वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो करोड़ों का पैसा कमाती हैं। इसकी वजह है उनका हीरों का बिजनेस। खबरों के मुताबिक दुबई में उनका एक जूलरी स्टोर भी है।
