Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Jun, 2026 06:33 PM

Taapsee Pannu : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू आए दिन अपनी पर्सनल यह प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में फिर से हर जगह उनकी चर्चा होने लगी है। हुआ यूं कि तापसी ने पूरे 1 साल बाद सोशल मीडिया पर वापिस की है।...
Taapsee Pannu : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू आए दिन अपनी पर्सनल यह प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में फिर से हर जगह उनकी चर्चा होने लगी है। हुआ यूं कि तापसी ने पूरे 1 साल बाद सोशल मीडिया पर वापिस की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से राय ली की वो किस तरह का कंटेंट देखना चाहेंगे।
इस वजह से तापसी पन्नू ने बनाई थी सोशल मीडिया से दूरी
एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू ने बताया कि आज-कल हर समय कलाकारों पर ऑनलाइन बने रहने का दवाब बना रहता है। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए उन्होंने ये फैसला किया था।
तापसी पन्नू ने डिलीट किया सोशल मीडिया
इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बात को बाहर निकालना जरुरी नहीं समझा। खुद को सुकून में रखने के लिए उन्होंने ऐसा किया। तापसी ने बताया कि इस दौड़ में शामिल होकर वो काफी थक गई थीं और खुद की जिंदगी जीना बिलकुल भूल चुकी थीं। हर समय सोशल मीडिया को चेक करते रहना उनकी गंदी आदत बन चुका है, इसलिए उन्होंने अपने फ़ोन से ही सोशल मीडिया को डिलीट कर दिया।
असल जिंदगी में मिलने लगा सुकून
इसके बाद उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐसा किया तो उसके बाद उन्हें जिंदगी का असली मजा आने लगा। इसी के साथ मुझे किसी ने सलाह दी थी कि यदि आप खुद को ज्यादा दिखाएंगी तो लोग आपसे बोर हो जाएंगे और लोग आपको देखने के लिए थिएटर क्यों आएंगे ? और यह बात मुझे काफी हद तक ठीक लगी।

सोशल मीडिया से दूरी पर चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में बताया कि कम स्क्रीन पर दिखने की वजह से उन्हें इसकी एक कीमत भी चुकानी पड़ी है। उनके अनुसार कई ब्रांड्स ऐसे सेलेब्रिटीज को प्राथमिकता देते हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और ज्यादा नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार यह भी सुनने को मिला कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा पोस्ट नहीं करतीं, इसलिए कुछ ब्रांड्स उनके साथ जुड़ने से पीछे हट जाते हैं। तापसी के मुताबिक ब्रांड्स उन्हीं सेलेब्स को चुनते हैं जो ऑनलाइन ज्यादा मौजूद रहते हैं ताकि उनकी विजिबिलिटी बनी रहे।
अभिनेत्री ने यह भी समझाया कि एक्टर्स की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है, और ऐसे में ब्रांड्स को अपने प्रमोशन के लिए ज्यादा पहुंच और एक्टिविटी चाहिए होती है। इस तरह सोशल मीडिया आज के समय में ब्रांड्स के लिए एक अहम मार्केटिंग टूल बन चुका है।
