तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की छठी साझेदारी, ‘गांधारी’ में दिखेगा मां का दमदार रिवेंज अवतार

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 03:50 PM

taapsee pannu kanika dhillon gandhari revenge action thriller

तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की छठी साझेदारी ‘गांधारी’ एक रिवेंज एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म में तापसी मां के दमदार किरदार में नजर आएंगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री तापसी पन्नू और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की जोड़ी हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। दोनों ने अब तक अलग-अलग जॉनर की कहानियों में साथ काम किया है और उनकी फिल्मों में मजबूत महिला किरदारों के साथ-साथ नए तरह के विषय भी देखने को मिले हैं। अब यह चर्चित क्रिएटिव पार्टनरशिप अपनी छठी फिल्म ‘गांधारी’ के साथ एक नए जॉनर में कदम रखने जा रही है।

तापसी और कनिका ने पहली बार साल 2018 में आई फिल्म ‘मनमर्जियां’ में साथ काम किया था। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी ने रूमी का किरदार निभाया था, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली बेबाक लड़की थी। इसके बाद 2021 में दोनों की जोड़ी ‘हसीन दिलरुबा’ में नजर आई। इस पल्प-थ्रिलर ने तापसी के किरदार और कनिका की कहानी कहने की शैली को एक अलग पहचान दी। इसी साल दोनों ने स्पोर्ट्स ड्रामा ‘रश्मि रॉकेट’ में भी साथ काम किया। फिल्म के जरिए स्पोर्ट्स में लैंगिक भेदभाव और जेंडर टेस्टिंग जैसे गंभीर मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया गया।

‘डंकी’ से ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ तक जारी रहा साथ
तापसी और कनिका की यह साझेदारी आगे राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ तक पहुंची, जो 2023 में रिलीज हुई। इसके बाद दोनों ने ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के साथ अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया।

अब दोनों ‘गांधारी’ के साथ एक्शन की दुनिया में प्रवेश करने जा रही हैं। इस फिल्म में तापसी एक ऐसी मां के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने बच्चे के लिए न्याय पाने और बदला लेने की लड़ाई लड़ती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kathha Pictures (@kathhapictures)

मां के बदले की कहानी होगी ‘गांधारी’
‘गांधारी’ को एक हाई-ऑक्टेन, इंटेंस और इमोशनली ड्रिवन रिवेंज एक्शन-थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है। कनिका ढिल्लों फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर हैं, जबकि तापसी लीड रोल में नजर आएंगी। कनिका के मुताबिक, ‘गांधारी’ में दोनों पहली बार एक रॉ और फेयरी एक्शन-थ्रिलर के लिए साथ आई हैं। उन्होंने तापसी की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि अभिनेत्री ने फिल्म के हर हिस्से में पूरी शिद्दत से काम किया है।

कनिका ने यह भी बताया कि एक मां के बदले और उसके इमोशनल सफर पर आधारित इस कहानी को लिखना और प्रोड्यूस करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। वह चाहती हैं कि दर्शक तापसी को इस फिल्म में उनके अब तक के सबसे अलग अवतार में देखें।

हर बार बदला जॉनर, लेकिन कायम रही साझेदारी
तापसी और कनिका की फिल्मों पर नजर डालें तो दोनों ने एक ही तरह की कहानियों तक खुद को सीमित नहीं रखा। ‘मनमर्जियां’ के रोमांटिक ड्रामा से शुरू हुआ यह सफर ‘हसीन दिलरुबा’ के डार्क थ्रिलर, ‘रश्मि रॉकेट’ के स्पोर्ट्स ड्रामा और ‘डंकी’ की इमिग्रेशन स्टोरी तक पहुंचा।

अब ‘गांधारी’ के जरिए दोनों रिवेंज एक्शन-थ्रिलर को एक्सप्लोर कर रही हैं। इस फिल्म में एक मां को कहानी के केंद्र में रखा गया है, जो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। छठी साझेदारी के साथ तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों एक बार फिर दर्शकों के सामने ऐसी कहानी लाने की तैयारी में हैं, जिसमें मजबूत महिला किरदार, इमोशन और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। सबसे खास बात तापसी का वह नया अवतार होगा, जिसे उनके फैंस ने इससे पहले शायद ही किसी फिल्म में देखा हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!