हनुमान जयंती पर 'पेड्डी' की टीम ने दिया फैंस को तोहफा, राम चरण का नया पोस्टर हुआ रिलीज!

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 05:53 PM

the team of   peddi   gave a gift to the fans

2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही है। ग्लोबल स्टार राम चरण की इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी खास रोल में हैं। हाल ही में आए 'पेड्डी पहलवान' यूनिट में राम चरण का ऐसा अंदाज़ दिखा जो पहले कभी नहीं देखा गया था, जिसे हर तरफ से ढेर सारा प्यार मिला। अब, हनुमान जयंती के शुभ मौके पर टीम ने राम चरण के 'पेड्डी पहलवान' अवतार का एक नया पोस्टर रिलीज़ किया है।

सोशल मीडिया पर 'पेड्डी' की टीम ने राम चरण का पहलवान वाला पोस्टर शेयर करके सबको हनुमान जयंती विश किया है। इस पोस्टर में राम चरण हाथ में मुद्गल पकड़े हुए दिख रहे हैं। टीम ने कैप्शन में लिखा है- 'इस शुभ दिन पर, हम सबको शक्ति, भक्ति और सकारात्मकता का आशीर्वाद मिले। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! -टीम #Peddi

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

जैसे-जैसे फिल्म का नया कंटेंट सामने आ रहा है, 'पेड्डी' साल की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बनती जा रही है। चाहे 'चिकिरी चिकिरी' और "रई रई रा रा" जैसे गाने हों या फिर इसके पोस्टर्स, हर चीज़ ने लोगों को एक अलग ही लेवल पर फिल्म की दुनिया से जोड़ा है। ये पूरी तरह से कंटेंट की कामयाबी है, जिसमें कोई दिखावा नहीं है। फिल्म का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज़ होते ही छा गया था। ए.आर. रहमान के सिग्नेचर म्यूजिक और इसके फ्रेश वाइब को लोगों ने खूब पसंद किया। यह गाना देखते ही देखते हर किसी की जुबान पर चढ़ गया और अब तक सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज पार कर चुका है, जो फिल्म के म्यूजिक को लेकर बढ़ती दीवानगी को साफ दिखाता है।

उसी रफ्तार को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'रई रई रा रा' रिलीज किया। यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक है जिसने इंटरनेट पर आते ही सबका ध्यान खींच लिया। इस गाने को यूट्यूब पर पहले ही 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू के बैनर वृद्धि सिनेमाज और लीडिंग प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!