‘बंटवारा 1947’ के किरदारों से उठा पर्दा, पोस्टर्स में दिखी साहस, उम्मीद और इंसानियत की झलक

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 03:09 PM

unveiling characters of partition 1947 poster release

भावनात्मक और प्रभावशाली मोशन पोस्टर के बाद अब फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के निर्माताओं ने इसके कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भावनात्मक और प्रभावशाली मोशन पोस्टर के बाद अब फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के निर्माताओं ने इसके कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म भारत के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें साहस, मानवता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच सामने आए पोस्टर्स उन किरदारों की झलक दिखाते हैं, जिन्होंने बिखरते समय में भी उम्मीद और हौसले का दामन नहीं छोड़ा।

स्टार कास्ट के किरदारों का हुआ खुलासा
जारी किए गए पोस्टर्स में शबाना आज़मी दुर्गावती देवी (माई), सनी देओल सिकंदर मिर्जा, प्रीति जी. जिंटा हमीदा बेगम, करण देओल जावेद मिर्जा, अली फज़ल हबीब अनवर और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के किरदार में नजर आ रहे हैं। हर पोस्टर अपने पात्र की भावनाओं, संघर्ष और व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से सामने लाता है। ये किरदार उस दौर के आम लोगों की असाधारण कहानियों को दर्शाते हैं, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी के बीच भी साहस और धैर्य की मिसाल पेश की।

किशन का पोस्टर बना चर्चा का केंद्र
फिल्म के अन्य पोस्टर्स के साथ जारी किया गया किशन का कैरेक्टर पोस्टर भी दर्शकों का खास ध्यान खींच रहा है। यह पोस्टर न सिर्फ किरदार की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है, बल्कि फिल्म की संवेदनशील आत्मा और उसके मूल संदेश को भी उजागर करता है। हर किरदार के चेहरे पर उभरते भाव कहानी के दर्द, संघर्ष और उम्मीद को बयां करते हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ लगभग तीन दशक बाद संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी को फिर से साथ लेकर आ रही है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!