6 महीने में दूसरी बार Trisha Krishnan के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, घर की बढ़ाई सुरक्षा

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 12:49 PM

trisha krishnan

Trisha Krishnan : पिछले कुछ दिनों से थलापति विजय और तृषा कृष्णन की अफेयर की चर्चा से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच तृषा कृष्णन के घर को 6 महीने में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ाई...

Trisha Krishnan : पिछले कुछ दिनों से थलापति विजय और तृषा कृष्णन की अफेयर की चर्चा से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। इसी बीच तृषा कृष्णन के घर को 6 महीने में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई और पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस खबर के बाद पूरे घर में दहशत का माहौल बन गया था लेकिन तलाशी के बाद खबर झूठी साबित हुई। 

2025 में मिली थी पहली धमकी  
आज से पहले 2025 में भी Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली और वो भी झूठी साबित हुई। इसके बाद फिर से 14 अप्रैल 2026 में तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि तृषा के घर में बम लगा हुआ हुआ है। 

इस सूचना को मिलने के बाद ही तुरंत पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया, जिसके बाद यह साबित हुआ की यह खबर फर्जी है। तृषा के अलावा भी बहुत से स्टार्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।  रजनीकांत और धनुष को भी कुछ इसी तरह के मैसेज मिले थे। 

 तृषा की पोस्ट ने दूर की फैंस की परेशानी 
इसी धमकी के बाद तृषा ने स्टोरी डाली, जिसमें वो बहुत ही शांत लग रही है। उन्होंने अपनी स्टोरी में डेली लाइफ की कुछ पोस्ट शेयर किये और दूसरी स्टोरी में उन्होंने अपने डॉग के साथ फोटो डाली है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!