TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार ने परितोष त्रिपाठी के लिए लिखा खास मैसेज, कही दिल की बात

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 12:41 PM

tvf founder arunabh kumar wrote a special message for paritosh tripathi

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान परितोष त्रिपाठी ने स्टेज पर अरुणाभ कुमार के साथ एक खास पल शेयर किया। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनके लिए आभार जताया

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने युवा पीढ़ी तक पहुंचने के अपने विज़न के साथ, जो पारंपरिक टेलीविजन कम देखती थी, भारत के डिजिटल एंटरटेनमेंट की तस्वीर बदल दी और देश में वेब सीरीज़ व डिजिटल कंटेंट मूवमेंट को नई दिशा दी। उन्होंने सिर्फ भारतीय वेब सीरीज़ स्पेस में ही क्रांति नहीं लाई, बल्कि द स्क्रीन पट्टी (TSP) जैसा पॉपुलर डिजिटल एंटरटेनमेंट और यूट्यूब चैनल भी बनाया। इन दिनों TSP का नया शो 'कवि सम्मेलन' देशभर के दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है और परितोष त्रिपाठी ने उन्हें इतना शानदार शो देने के लिए अपना आभार जताया है।

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान परितोष त्रिपाठी ने स्टेज पर अरुणाभ कुमार के साथ एक खास पल शेयर किया। इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनके लिए आभार जताया और लिखा -

"अरुणाभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर परितोष त्रिपाठी की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सच में सर, @tspkavisammelan के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" इसके जवाब में अरुणाभ कुमार ने लिखा, लव यू @iamparitoshtripathi, तुमसे बेहतर इसे कोई नहीं कर सकता था।

अरुणाभ कुमार की TVF ने पंचायत, कोटा फैक्ट्री, गुल्लक, परमानेंट रूममेट्स, TVF पिचर्स, TVF ट्रिपलिंग समेत कई सुपरहिट शोज़ दिए हैं, जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब सराहना और पहचान मिली है।

वेब कंटेंट की दुनिया में क्रांति लाने से लेकर यादगार कहानियां बनाने और नए टैलेंट को मौका देने तक, TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार आज भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे अहम आवाज़ों में से एक बन चुके हैं। उनका सफर विज़न, इनोवेशन और दमदार स्टोरीटेलिंग की मिसाल है।

वहीं, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट में भी TVF ने अपनी दमदार घोषणाओं के साथ पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। Vvan और कॉलेज फेस्ट जैसी फिल्मों से लेकर पिरामिड और वंश जैसे नए शोज़, साथ ही एस्प्रेंट्स, पंचायत, ग्राम चिकित्सालय, सपने vs एवरीवन और संदीप भैया के नए सीज़न की घोषणा ने TVF की लाइनअप को बेहद शानदार और विविध बना दिया। यह एक ऐसा प्रेजेंटेशन था जिसने TVF को उस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!