Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 Aug, 2026 08:19 AM

आज सुबह करीब 5:20 बजे, एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक चलते ट्रक से टकरा गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
तेलंगाना: तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस के आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से 5 महिलाओं समेत कम से कम 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 12 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज सुबह करीब 5:20 बजे, एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक चलते ट्रक से टकरा गई।
हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस में कुल 43 यात्री सवार थे। हादसा दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। हमने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और अभी मामले की जांच कर रहे हैं। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। कम से कम 12 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस ने बताया कि आशंका है कि बस के टकराने से पहले ही ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।