Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jun, 2026 12:12 PM

Virat Kohli Anushka Sharma : 31 मई को आई.पी.एल का फाइनल मैच था। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत में विराट कोहली ने अहम...
Virat Kohli Anushka Sharma : 31 मई को आई.पी.एल का फाइनल मैच था। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। आपको बता दें कि RCB ने लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम की है।

विराट की जीत पर ख़ुशी से झूमि अनुष्का

विराट के हर एक मैच पर अनुष्का स्टेडियम में जरूर पहुंचती हैं। इस बार भी वो मैच के दौरान टीम को चेयर करती नजर आई। कैमरे में उनके इस मूमेंट को कैद किया गया। जैसे-जैसे विराट टीम को जीत की तरफ ले जा रहा था, वैसे ही अनुष्का की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही थी। मैच के आखिरी समय में जैसे ही विराट ने शॉट लगाया, तो अनुष्का बहुत ही ख़ुशी से झूमती नजर आई। इस मौके पर वो काफी भावुक हो गईं और आसपास के लोगो को गले लगाया।

जीत के बाद विराट सीधे स्टैंड्स में पहुंचे और अनुष्का को गले लगाकर इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया। दोनों का यह इमोशनल मोमेंट फैंस को बेहद पसंद आया और इंटरनेट पर छा गया।
अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
इस जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उन्होंने खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसके बाद अनुष्का ने विराट, आरसीबी टीम, खिलाड़ियों के परिवारों के साथ तस्वीरें खिचवाई।

विराट-अनुष्का ने जमकर किया डांस
इस शानदार जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों जमकर नाच रहे हैं। म्यूजिक और जश्न के माहौल के बीच दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। इ