BSNL लाया धांसू OTT बंडल सर्विस! बस ₹ 30 में मिलगा इतना सबकुछ, ऐसे मिलेगा फायदा

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 07:27 PM

bsnl cinema plus ott bundle plan launch details

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने FTTH यूजर्स के लिए नया OTT बंडल प्लान BSNL Cinema Plus लॉन्च किया है। इसकी शुरुआत ₹30 से होती है, जिसमें SonyLIV, Zee5, JioCinema जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। ₹199 और ₹249 वाले प्लान में प्रीमियम...

नेशनल डेस्क: अगर आप भी SonyLIV, Zee5, JioCinema जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सस्ते में देखना चाहते हैं, तो BSNL की नई सेवा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाल ही में “BSNL Cinema Plus” नाम से एक नई OTT बंडल सर्विस लॉन्च की है। इसकी शुरुआत मात्र ₹30 प्रति माह से होती है, जिसमें कई ओटीटी ऐप्स का एक्सेस बेहद किफायती दरों पर मिलेगा।

क्या है BSNL Cinema Plus?
BSNL Cinema Plus एक OTT बंडल सेवा है, जिसे पहले YuppTV Scope के नाम से जाना जाता था। अब कंपनी ने इसे रीब्रांड कर Cinema Plus नाम दिया है। यह सेवा केवल BSNL FTTH (Fiber-to-the-Home) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। यानी अगर आपके पास BSNL का फाइबर इंटरनेट कनेक्शन है, तभी आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

कितने और कौन-कौन से प्लान उपलब्ध हैं?
BSNL Cinema Plus के तहत कई सब्सक्रिप्शन विकल्प दिए गए हैं:

₹30 प्लान: इसमें DD चैनल्स और Waves OTT का एक्सेस मिलता है।

₹49 प्लान: बेसिक मनोरंजन कंटेंट के लिए।

₹199 प्लान: इसमें Sony LIV और Jio Hotstar जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा।

₹249 प्लान: इसमें Zee5, Lionsgate Play जैसे प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।

इन प्लान्स की कीमत बाजार में उपलब्ध अन्य OTT सब्सक्रिप्शन की तुलना में काफी कम है और इन्हें अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कैसे करें BSNL Cinema Plus को एक्टिवेट?
इस सेवा को एक्टिवेट करने के लिए यूजर के पास BSNL FTTH कनेक्शन होना जरूरी है। इसके बाद यूजर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से किसी भी पैक को चुन सकता है। चुना गया प्लान अपने आप फाइबर अकाउंट से लिंक हो जाएगा। इसके बाद यूजर BSNL Cinema Plus पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से अपनी पसंद का OTT कंटेंट स्ट्रीम कर सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!