नया फोन खरीदने के तुरंत बाद कर लें ये सेटिंग्स, नहीं तो खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 04:37 PM

make these settings immediately after buying a new phone otherwise

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई लोग नया फोन खरीदने के बाद सीधे उसे इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं और जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं।

नेशनल डेस्क: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई लोग नया फोन खरीदने के बाद सीधे उसे इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं और जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा करना आपके पर्सनल डेटा के लिए खतरा बन सकता है। हाल ही में गृह मंत्रालय की साइबर सिक्योरिटी विंग Indian Cyber Crime Coordination Centre ने लोगों को इस बारे में सतर्क किया है और बताया है कि फोन का सही सिक्योरिटी सेटअप करना बेहद जरूरी है।

फोन सेटअप करना क्यों है जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार, केवल फोन खरीद लेना ही काफी नहीं है। अगर शुरुआत में ही सही सिक्योरिटी सेटिंग्स ऑन कर दी जाएं, तो फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में भी आपका डेटा सुरक्षित रहता है। साथ ही डिवाइस को ट्रैक करना भी आसान हो जाता है।


Find My Device से करें फोन ट्रैक
स्मार्टफोन में सबसे जरूरी फीचर ‘Find My Device’ होता है। एंड्रॉयड फोन में यह पहले से मौजूद रहता है। इसे ऑन करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर लोकेशन और डिवाइस ट्रैकिंग से जुड़े विकल्प को सक्रिय करना होता है। इस फीचर की मदद से फोन खोने या चोरी होने पर उसकी लोकेशन आसानी से पता की जा सकती है।


रिमोट लॉक और ऑफलाइन ट्रैकिंग जरूरी
फोन की सुरक्षा के लिए रिमोट लॉक फीचर को भी ऑन करना चाहिए। इससे जरूरत पड़ने पर आप दूर से ही अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ऑफलाइन ट्रैकिंग फीचर भी ऑन करना जरूरी है, जिससे फोन स्विच ऑफ होने की स्थिति में भी उसकी आखिरी लोकेशन पता चल सके।


लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन रखें सुरक्षित
कई बार फोन की लॉक स्क्रीन पर आने वाले मैसेज में OTP या निजी जानकारी होती है। ऐसे में लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन को छुपाना जरूरी है। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर सेंसिटिव नोटिफिकेशन को ऑफ किया जा सकता है, जिससे कोई भी आपकी निजी जानकारी नहीं देख पाएगा।


फोन बंद करने के लिए पासवर्ड जरूरी बनाएं
कुछ स्मार्टफोन जैसे Realme, Oppo और OnePlus में फोन बंद करने के लिए पासवर्ड या पिन की सुविधा दी जाती है। इस विकल्प को सक्रिय करने से कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के आपका फोन स्विच ऑफ नहीं कर पाएगा।


SIM लॉक से बढ़ाएं सुरक्षा
सिम कार्ड को लॉक करना भी एक जरूरी कदम है। इससे कोई व्यक्ति आपके सिम को निकालकर दूसरे फोन में इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। यह फीचर सिम स्वैप जैसे फ्रॉड से बचाने में मदद करता है।


सुरक्षित उपयोग के लिए जरूरी कदम
अगर आप नया फोन खरीदते ही इन सभी सेटिंग्स को ऑन कर लेते हैं, तो आपका डिवाइस ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इससे न सिर्फ फोन चोरी होने या खोने का खतरा कम होगा, बल्कि आपका पर्सनल डेटा भी सुरक्षित रहेगा और जरूरत पड़ने पर फोन को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!