युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या मामले में 6 गिरफ्तार

Edited By Updated: 04 May, 2022 03:59 PM

6 arrested in the case of beating the youth with sticks

युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या मामले में 6 हत्या गिरफ्तार

गुरुग्राम: विवाह समारोह के दौरान हुई मामूली सी कहासुनी के बाद  24 वर्षीय युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने हत्या की वारदात में इस्तेमाल बाइक व डंडों को कब्जे में लेने के बाद फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी क्राइम की माने तो रवि नगर निवासी सुमित सोलंकी सेक्टर 9 में एक शादी समारोह में गया था, जहां उसकी विशाल उर्फ़ विशु से मामूली सी कहासुनी हो गई। इस पर विशाल ने अपने साथियों राहुल ठाकुर, आकाश, अंशुल, अनुभव उर्फ़ गुड्डू, सोनू और विक्की गुर्जर के साथ मिल सुमित पर डंडों से हमला बोल दिया और उसे गंम्भीर रूप से चोटे मार वहां से फरार हो गए। सुमित को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुमित की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

दरअसल रोहित, वारदात में शामिल हत्यारोपी बदमाश रवि नगर इलाके में रहते थे और मामूली से विवाद को लेकर बीते काफी समय से दोनों गुटों में रंजिश चली आ रही थी। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस ने इस हत्याकांड में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!