Edited By Auto Desk,Updated: 18 Apr, 2022 03:14 PM

4 दिन पहले दफनाई गई लाश को पुलिस और सिविल प्रशासन ने कब्र से निकाला
फरीदाबाद: ऐसा अचानक क्या हुआ जो 4 दिन पहले दफनई गई लड़की की लाश को निकालने के लिए पुलिस और सिविल प्रशासन कब्रिस्तान पहुंच गया। दरअसल मामला है फरीदाबाद का जहां एक लड़की की मौत को स्वाभाविक मानकर उसे दफना दिया गया लेकिन 4 दिन बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो कहानी कुछ और निकल कर सामने आए आइए बताते हैं आपको कहानी क्या है?
फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में बने कब्रिस्तान की है जहां 13 तारीख को 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। घर में अकेली लड़की को मृत देख परिजनों ने इसे स्वाभाविक का मामला मान लिया और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसके शव को दफना भी दिया गया। लेकिन घटना में रोचक मोड़ तब आया जब मृतक लड़की के भाई को इस आत्महत्या पर शक हुआ और उसने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा जिससे उनका शक यकीन में बदल गया। मृतका के परिजनों के मुताबिक सीसीटीवी में चार-पांच युवक उनके घर में घुसते हैं और ऊपर चढ़ते हुए, नीचे आते हुए इस तरह से दिखाई दिए। जिसके बाद इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया और फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर से अपील की गई।
पुलिस ने इस मामले में कार्र वाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ की। अपील पर डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए 4 दिन पहले दफन हुए शव को निकालने के आदेश दिए जिससे कि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके और उसकी मौत का असल कारण पता किया जा सके।