लालसिंगी के स्वां के पास व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Edited By Updated: 10 Jun, 2024 01:04 PM

dead body of a person found near lalsinghi swan suspicion of murder

लालसिंगी में स्वां के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

ऊना, (विशाल स्याल): क्षेत्र के गांव लालसिंगी में स्वां के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के चेहरे को कुचल दिया गया है जिससे उसकी हत्या का शक है। पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान का प्रयास किया गया है लेकिन शव के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना होशियारपुर रोड़ पर स्वां के पास सडक़ किनारे एक शव सुबह लोगों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। एस.पी. राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!