पनामा में बाढ़ के कारण एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत

Edited By Updated: 11 Aug, 2020 09:47 AM

11 members of family die in panama flooding

वेरागस प्रांत में एक घर में बाढ़ का पानी घुस जाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से 9 बच्चे थे...

पनामा सिटी:  वेरागस प्रांत में एक घर में बाढ़ का पानी घुस जाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से नौ बच्चे थे। पनामा के अधिकारी सोमवार को नदी किनारे स्थित उस इलाके में पहुंचे। मध्य पनामा में उफनती बेजुको नदी का पानी 17 सदस्यों वाले परिवार के घर में घुस गया था।

 

बचने के लिए वे लोग अपने कच्चे घर के ऊपर चढ़े लेकिन इसका लकड़ी का ढांचा भी ढह गया और सभी लोग पानी में गिर गए। राष्ट्रीय संरक्षण प्रणाली के निदेशक कार्लोस रूम्बो ने बताया कि मरने वाले बच्चों की आयु चार से 12 वर्ष के बीच थी। राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कोर्टिजो ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!