इराक में बंदूकधारियों के हमले में 19 लोगों की मौत, 70 से अधिक घायल

Edited By Updated: 07 Dec, 2019 12:05 PM

19 killed 70 injured in central baghdad as assailants fire live rounds

: इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में प्रदर्शनकारियों और तीन पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई...

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में प्रदर्शनकारियों और तीन पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। मीडिया की रिपोटरं के अनुसार राजधानी बगदाद में शुक्रवार को तहरीर स्क्वायर के पास हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी और छुरेबाजी की जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक लोग घायल हो गए।

 

अक्टूबर की शुरुआत से ही मध्य और दक्षिणी इराक में बगदाद और अन्य शहरों में लगातार बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी व्यापक स्तर पर सुधार, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, बेहतर सार्वजनिक सेवाओं और अधिक रोजगार के अवसरों जैसी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

इराक के अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों ने प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का लाभ उठाया और और सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। रविवार को देश की संसद ने प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जो प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!